फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों से पहले धक्का-मुक्की फिर हाथापाई, एसएसपी ऑफिस पर जबरदस्त हंगामा, तस्वीरें

Fri, 26 Apr 2019 01:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी के पिता को भी जेल भेजने की मांग को लेकर लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस अफसरों के साथ पहले धक्का-मुक्की की और फिर हाथापाई कर डाली। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 8
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएससी के आदेश पर हंगामा करने वाले एक युवक को हिरासत में लिए जाने पर भीड़ ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और हाथापाई की। इस पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। हंगामा के चलते काफी देर तक कप्तान के दफ्तर पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट गांव के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी नगमा पुत्री अनीस की शादी करीब आठ माह पूर्व शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कासिफ से हुई थी। 18 अप्रैल को नगमा अपने मायके आई थी, जिसने 20 अप्रैल को घर के ऊपरी हिस्से के कमरे में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

4 of 8
पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
विवाहिता की आत्महत्या के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर आए दिन उसे परेशान करने, मोबाइल पर धमकी देने और शौहर को छोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

5 of 8
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में मुख्य आरोपी शाहवेज व उसके भाई शाहरुख को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, नगमा के परिजन मुख्य आरोपी के पिता को भी जेल भेजने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को नगमा के परिजन ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मुख्य आरोपी शाहवेज के पिता की भी गिरफ्तारी की भी मांग की। उनका आरोप था कि पुलिस ने जान बूझ कर आरोपी को जेल नहीं भेजा।
विज्ञापन

6 of 8
लोगों को पीछे हटाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग हंगामा करने लगे, जिस पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एक युवक को हिरासत में लेने के आदेश दे दिए। जैसे ही पुलिस उक्त युवक को पकड़ कर सिविल लाइंस थाने जाने लगी, गुस्साई भीड़ ने आक्रोशित होते हुए उसे छुड़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

7 of 8
परिनजों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने युवक को छुड़ाने के प्रयास में पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई और धक्कामुक्की कर दी, जिससे पुलिस ऑफिस पर हंगामा खड़ा हो गया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ते हुए उनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी आरोपियों महमूदनगर निवासी अमीर अहमद पुत्र रमजानी व मुस्तकीम पुत्र अमीर अहमद के साथ ही मिमलाना रोड निवासी इरफान अलवी पुत्र फजरुद्दीन, सुभाषनगर निवासी इसरार पुत्र शब्बीर और हाजीपुरा निवासी वाजिद पुत्र इनाम का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

8 of 8
बुजुर्ग व्यक्ति को ले जाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में मुख्य दो आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। जांच जारी है। मृतका के परिजन अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आए थे, जिन्होंने कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद हंगामा किया। पांच आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें