फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैले में छिपाकर ले गई थी पिस्टल, फिर शूटरों ने बरसाईं गोलियां, जजी परिसर में खुली सुरक्षा की पोल

Tue, 17 Dec 2019 11:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर जनपद में सीजेएम कोर्ट में दिनदहाड़े कुख्यात बदमाश शाहनवाज की हत्या के बाद जजी परिसर में सुरक्षा की पोल खुल गई है। पिस्टलों को थैले में रखकर शातिर महिला आसानी से जजी परिसर में पहुंच गई और शूटरों को पिस्टल सौंप दी गईं, लेकिन कहीं पर भी चेकिंग में उसे पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

2 of 6
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताज्जुब तो यह है कि जजी के गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं, लेकिन वहां कोई पुलिसवाला तैनात नहीं है। मेटल डिटेक्टर के बराबर में बने दूसरे गेट से लोग आसानी से बगैर चेकिंग के आते जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सीजेएम कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को कुख्यात बदमाश शाहनवाज को गोलियों से भून डाला गया। इस हत्या के बाद जजी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह पोल खुल गई है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर जजी परिसर में औपचारिकता की जा रही है। जजी परिसर में 12 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किए गए हैं। इनके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इनमें एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी जजी में भ्रमण पर रहते हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। बाकी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पुलिस गेट पर रहती है।

4 of 6
सीजेएम कोर्ट में कुख्यात शाहनवाज की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को शाहनवाज की हत्या के लिए आसानी से हथियार जजी के अंदर पहुंच गए। किसी को इसका कुछ पता नहीं चला। सीजेएम कोर्ट के बाहर भी एक दरोगा व चार पुलिसकर्मी तैनात थे। उन्हें भी कुछ पता नहीं चल पाया। सुमित, अफराज व साहिल बिना किसी डर के सीजेएम कोर्ट के अंदर चले गए। किसी ने उनकी तलाशी लेना भी गवारा नहीं समझा।
विज्ञापन

5 of 6
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंडावर रोड स्थित जजी के गेट पर व मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हुए हैं। इनके बराबर में दूसरे गेट हैं। यहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता। यही वजह रही कि जजी के अंदर आसानी से हथियार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि जजी में हथियार कैसे पहुंचे, किन पुलिसकर्मियों की इसमें लापरवाही रही, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें