मिले थे कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया जमीन से जो कंकाल मिले वह तीन से छह माह के बीच पुराने थे। सही समय फोरेंसिक लैब से स्पष्ट हो सकेगा।
इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
हत्यारोपी शमशाद ने पूछताछ में बताया कि नाम व धर्म बदलकर प्रिया से दोस्ती की थी। उसके बाद शादी की। शमशाद पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी बिहार में रह रही थी। छह माह पहले शमशाद की पहली पत्नी जब भूड़बराल आई तो परिवार में तकरार बढ़ने लगी। मकान और अन्य संपत्ति पर एक तरफ जहां पहली पत्नी अपना हक जताती थी। वहीं, प्रिया उसे अपने नाम कराना चाहती थी।
रजिस्ट्री के तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिस पर शमशाद ने प्रिया के साथ पहले दिन बेरहमी से मारपीट की। रात में 10 बजे जब प्रिया रसोई में सब्जी काट रही थी, तब शमशाद से दोबारा विवाद हुआ। छीनाझपटी में शमशाद के हाथ में चाकू लग गया। उसके बाद शमशाद ने दीवार से सटाकर प्रिया का तब तक गला दबाए रखा, जब तक कि उसकी सांसे नहीं थम गई। मौत होने के बाद प्रिया रसोई में ही फर्श पर गिर पड़ी। प्रिया के शरीर पर कई जगह चाकू भी मारे। उसके बाद शमशाद ने रसोई से अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर खून को साफ किया और प्रिया के शव को बाथरूम में छुपा दिया था।
केस खुलने के डर से उसने कमरे में सो रही प्रिया की आठ साल की बेटी का गला तकिए से दबा दिया था। बाद में मां-बेटी के शव को बेडरूम में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/