फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: प्रेम संबंध के शक में ब्यूटीशियन की गर्दन काटकर हत्या, देखिए तस्वीरें

Wed, 30 Dec 2020 09:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
ब्यूटीशियन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। युवक ने दिनदहाड़े ब्यूटीशियन की छुरे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 6
नरगिस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी थाने से सटे हरि नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध के शक में पहले प्रेमी ने प्रेमिका की छुरे से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हरि नगर मोहल्ले में नरगिस (36) पत्नी इमरान पांच बच्चों के साथ रहती थी। वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इमरान ज्यादातर दिल्ली में रहता है। नरगिस के पास जावेद का आना-जाना था।

4 of 6
घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार सुबह नौ बजे जावेद नरगिस से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि जावेद को महिला पर शक था कि वह मलियाना निवासी सोनू से बात करती है। इसके चलते जावेद ने बकरा काटने वाले छुरे से नरगिस की गर्दन काट दी। नरगिस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस के सामने हत्या आरोपी जावेद ने आत्मसमर्पण कर दिया। जावेद शादीशुदा है और उसकी पत्नी व दो बच्चे शास्त्रीनगर सेक्टर 14 में रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
महिला और आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बर्बाद हो गया हूं, अब कैसे छोड़ देता
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार हत्या के आरोपी जावेद ने बताया कि नरगिस से उसके कई साल से संबंध थे। वह पहले कपड़े का व्यापार करता था और हाल में ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे शास्त्री नगर सेक्टर-14 में रहते हैं। नरगिस का पति दिल्ली में कपड़े का ठेला लगाता है। नरगिस के पांचों बच्चों की परवरिश जावेद ही कर रहा था। आरोपी जावेद ने बताया है कि वह बर्बाद हो गया, अब नरगिस को कैसे छोड़ देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक, जावेद की नरगिस से कई साल पहले की जान पहचान थी। महिला के भाई ने जावेद पर केस दर्ज कराया है। हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें