फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद: रोंगटे खड़े कर देगा ये क्राइम सीन, सामने आया मां-बेटी की हत्या का असली सच

Sat, 25 Jul 2020 01:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मां-बेटी हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में परतापुर के भूड़बराल में मां-बेटी की हत्या का क्राइम सीन भी रोंगटे खड़े करने वाला है। कैसे और किस बात पर शमशाद का प्रिया से झगड़ा हुआ और फिर कैसे वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को भी परतापुर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

2 of 6
मां-बेटी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा के अनुसार, हत्यारोपी शमशाद ने पूछताछ में बताया कि नाम व धर्म बदलकर प्रिया से दोस्ती की थी। उसके बाद शादी की। शमशाद पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी बिहार में रह रही थी। छह माह पहले शमशाद की पहली पत्नी जब भूड़बराल आई तो परिवार में तकरार बढ़ने लगी। मकान और अन्य संपत्ति पर एक तरफ जहां पहली पत्नी अपना हक जताती थी। वहीं, प्रिया उसे अपने नाम कराना चाहती थी। 
विज्ञापन

3 of 6
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्री के तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिस पर शमशाद ने प्रिया के साथ पहले दिन बेरहमी से मारपीट की। रात में 10 बजे जब प्रिया रसोई में सब्जी काट रही थी, तब शमशाद से दोबारा विवाद हुआ। छीनाझपटी में शमशाद के हाथ में चाकू लग गया। उसके बाद शमशाद ने दीवार से सटाकर प्रिया का तब तक गला दबाए रखा, जब तक कि उसकी सांसे नहीं थम गई। मौत होने के बाद प्रिया रसोई में ही फर्श पर गिर पड़ी। प्रिया के शरीर पर कई जगह चाकू भी मारे। उसके बाद शमशाद ने रसोई से अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर खून को साफ किया और प्रिया के शव को बाथरूम में छुपा दिया।

4 of 6
प्रिया और शमशाद - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शमशाद डॉक्टर के यहां हाथ में टांके लगवाकर आया। केस खुलने के डर से उसने कमरे में सो रही प्रिया की आठ साल की बेटी का गला तकिए से दबा दिया। बाद में मां-बेटी के शव को बेडरूम में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया जमीन से जो कंकाल मिले वह तीन से छह माह के बीच पुराने थे। सही समय फोरेंसिक लैब से स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
मां-बेटी के साथ शमशाद और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कैसे खोदा गड्ढा, कौन-कौन थे साथ 
बृहस्पतिवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी शमशाद की निशानदेही पर मां-बेटी के कंकाल पुलिस ने गड्ढा खोदकर निकाले हैं। कैसे हालात में दोनों के शव पुलिस ने बरामद किए यह सब वीडियो में है। शव दबाने के लिए गड्ढा खोदने में शमशाद के साथ कौन-कौन थे, पुलिस ने अब इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां-बेटी के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
नीयत में थी खोट, किया गुमराह 
तीन महीने तक मां-बेटी की पैरवी करने वाली महिला चंचल को गुमराह करने का काम चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने किया था। बीर सिंह और चंचल की ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें बीर सिंह अशोभनीय बातें कर रहे हैं। यह मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा था। मां-बेटी की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज बीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें