फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के बाद मेरठ से सामने आईं दहशत की तस्वीरें, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, मौके पर भारी फोर्स

Wed, 08 Jul 2020 02:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
फायरिंग करता आरोपी और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के चंद दिनों बाद ही मेरठ से दहशत की तस्वीरें सामने आईं हैं। सरधना क्षेत्र के गांव खेड़ा में बुधवार को एक युवक ने अपने मकान की छत से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे पहले यह आरोपी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी को सूचना मिली कि सरधना के खेड़ा गांव में एक युवक मकान की छत से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गोली मार दी। फिर इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इससे पहले भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है।

4 of 6
मकान की छत से फायरिंग करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक युवक ने डीजे बजवाने की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं। इससे पहले भी यह आरोपी डीजे बजवाने की मांग को लेकर फायरिंग कर चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
गांव में फैली दहशत - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आरोपी श्रीपाल उर्फ काला पूर्व में भी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। तब भी कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया था। इसे जेल भेज दिया गया। लेकिन यह जमानत पर छूट कर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फायरिंग करता आरोपी और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने हाल ही में ग्राम प्रधान पति पर भी गोली चलाई थी। आरोपी ने ग्राम प्रधान से कहा था कि डीजे बजवा दे नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। डीजे नहीं बजवाने पर आरोपी ने प्रधान पति पर गोली चला दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें