फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

Thu, 02 Dec 2021 04:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
व्यापारी की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्क्रैप व्यापारी निर्देश गौतम की मौत के मामले में अब एक ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में बहनोई देवेश का दावा है कि उनसे बातचीत में निर्देश बता रहे हैं कि पत्नी मंजू ने उन्हें दो थप्पड़ मारे थे। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। बिसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। 

मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी निर्देश गौतम का शव मंगलवार को घर पर मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद बहनोई देवेश गौतम ने ही सूरजकुंड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। पुलिस द्वारा फोन करने के बाद भी निर्देश की पत्नी मंजू गौतम अपने मायके आगरा से नहीं आई। वहीं बुधवार को निर्देश गौतम और उनके बहनोई देवेश गौतम की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो कुछ दिन पुराना है।
विज्ञापन

2 of 5
बेड पर पड़ी मिली व्यापारी की लाश। - फोटो : amar ujala
देवेश का कहना है कि उनसे बातचीत में निर्देश कह रहे हैं कि मंजू आगरा से दो लोगों के साथ 16 नवंबर को शास्त्रीनगर में घर पर आई थी। उसने दो थप्पड़ मारे और दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी के साथ व्यापरी - फोटो : अमर उजाला
अब यह ऑडियो पुलिस को दिया गया है। विवेचक इंस्पेक्टर संतशरण सिंह ने बताया कि फिलहाल व्यापारी की मौत में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक लैब से होगी जांच 
घटनास्थल पर मिले लंबे बाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कपड़े पुलिस ने सील कर दिए हैं, जिनको फॉरेंसिक लैब निवाड़ी में पुलिस भेजेगी। निर्देश की कोठी के विवाद पर भी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meerut news - फोटो : अमर उजाला
उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि यह कोठी निर्देश गौतम की मां मीना के नाम बताई गई है। पत्नी मंजू गौतम से भी पुलिस जानकारी लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें