मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार देहली गेट थाना क्षेत्र की जली कोठी स्थित तीन मस्जिदों में महाराष्ट्र के मालेगांव से 11 लोगों की जमात आई थी। 29 मार्च को यह जमात बुलंदशहर चली गई थी। बुलंदशहर पुलिस ने इन जमातियों की मेडिकल जांच कराई थी, जिनमें दो जमातियों की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। महाराष्ट्र के इन जमातियों से पूछताछ के बाद जली कोठी में जांच पड़ताल की गई तो कई लोग यहां संदिग्ध पाए जाने पर खलबली मच गई।