फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठांय- ठांय नहीं इनामी बदमाश को मारी गोली, देखिए- मुठभेड़ की Live तस्वीरें

Wed, 09 Jan 2019 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। अगली स्लाइडों में देखिए मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी है। पुलिस ने घायल आरोपी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

3 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है।

4 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

5 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की रात करीब 7 बजे इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह अपने साथ पमनावनी चौकी प्रभारी नवीन सैनी को लेकर पुलिस टीम के साथ फलावदा रोड पर गांव ढाकपुरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर गोलियां चला दी। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पैर में गोली लगते ही दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

6 of 7
मुठभेड़ सथल पर बदमाशों की तलाश करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
घायल बदमाश को पुलिस ने सड़क पर गिरते ही दबोच लिया, जबकि साथी बदमाश जंगलों में घुस गया। पुलिस ने घंटों जंगलों में कॉबिंग करने पर दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से सिपाही देवेंद्र राठी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने पर घायल बदमाश ने अपना नाम नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी ताजूददीन उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र हाजी यासीन बताया और साथी बदमाश ने अपना नाम मोहल्ला नई आबादी निवासी मईनूददीन पुत्र अमीरुददीन बताया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचे, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश ताजुददीन खतौली थाने का 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें