परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में रविवार सुबह एक किन्नर का शव बेड में बंद मिला। आसपास के लोगों ने बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर में 30 वर्षीय किन्नर जाहिद उर्फ भूरे अपने साथी के साथ किराए पर रहता था। दो दिन से किन्नर के कमरे में बाहर से ताला बंद था। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो कमरे से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
गला दबाकर की गई हत्या
2 of 3
फाइल फोटो
पुलिस ने परिजनों के सामने बाहर से कमरे का ताला तोड़ा। अंदर देखा तो किन्नर का शव बेड में बंद था। किन्नर के कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस का मानना है कि गला दबाकर हत्या की गई है। किन्नर के परिजनों ने हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि भूरे किन्नर की हत्या कर हत्यारे ने शव को बेड में छुपा दिया था। रविवार सुबह जब पड़ोसी मकान मालिक को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया कि भूरे किन्नर के साथ एक सोनू निवासी धंतला नाम का युवक रहता था जिसका दो दिन पहले भूरे से झगड़ा भी हुआ था। तब से ही सोनू घर नहीं आया। मृतक के भाई ने सोनू के नामजद तहरीर दी है।