फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड में मिला नवजात बच्चों का कब्रिस्तान, मिले 800 बच्चों के कंकाल

Mon, 06 Mar 2017 08:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : daily mail
आयरलैंड में एक पूर्व कैथोलिक परवरिश केंद्र में 800 बच्चों के दफनाएं जाने का सच सामने आया है। बच्चों के कंकाल मिलने के बाद जांच शुरू की गई जिसके बाद कई छुपे राज खुलने लगे। अब तक इसे एक झूठ माना जा रहा था, लेकिन जांच में आए सच से ये साबित हो गया है कि अवैध संतानों की यहां हत्या करके दफना दिया जाता था। इसे एक कब्रिस्तान कहा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
दिल को दहला देनी वाली इस वारदात में खुलासों के साथ परते खुलती जा रही हैं। दरअसल यहां पर गड़बड़ होने का शक हुआ जब एक स्थानीय इतिहासकार को यहां से करीब 800 बच्चों के डेथ सर्टिफिकेट मिले लेकिन सबूत सिर्फ दो बच्चों के ही मिले। इसके बाद मामले को गंभीरत से लिया गया और जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 6
अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक ये घटना 1950 की है। जिन बच्चों के कंकाल बरामद कि गए हैं बताया जा रहा है कि 35 हफ्तों के भ्रुण से लेकर तीन साल के हो सकते हैं।

4 of 6
मातृ एवं शिशु आयोग ने बताया कि बच्चों के कंकाल को रखने के लिए 17 से 20 चैंबर बनाए गए थे। दरअसल, कई बार ये मामला उठा था क्योंकि 1970 के मध्य में कुछ स्थानीय बच्चों ने चैंबर में बच्चों की हड्डियां देखी थीं।
विज्ञापन

5 of 6
आयरलैंड के बाल एवं युवा मंत्री कैथरिन जॉप्पोने ने कहा कि इस खुलासे के सामने आने के बाद वे काफी हैरान हैं। उन्होंने गंभीर जांच की बात कही। इतिहासकार कैथरिन कोर्लेस ने कहा कि लोग इस जगह को एक कब्र गाह मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने आगे कहा कि कुछ भी हो सच सामने आया है कि यहां कुंवारी मांओं के बच्चों की हत्या करके उन्हें दफना दिया जाता था और उसका अब प्रमाण भी है। पूरे मामले का खुलासा करने वाले इतिहासकार सच सामने आने पर बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें