फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, ये हो सकती है भाजपा नेता की हत्या के पीछे बड़ी वजह, तस्वीरें

Tue, 11 Aug 2020 12:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा नेता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पुलिस भले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाख दावे करती हो, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका अंदाजा आप इसी घटना से लगा सकते हैं। बागपत जनपद में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे ये बड़ी वजह हो सकती है। आगे देखिए इस खौफनाक वारदात की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी सिर और सीने में गोली मारकर हत्या कर डाली। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की जानकारी लगने पर गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरा गांव घटनास्थल पर इकट्ठा हो गया। इस सनसनीखेज वारदात से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है।

4 of 7
भाजपा नेता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से बातचीत की। पुलिस की शुरुआती जांच में रंजिश का मामला लग रहा है। एसपी अजय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
मामले की जानकारी देते आईजी - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। आईजी का कहना है कि प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला लग रहा है। लेकिन जांच के बाद असली वजह सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए पांच टीमें बना दी गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा नेता की हत्या के पीछे रंजिश ही बड़ी वजह हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
सीएम योगी और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या एवं अपराध रोकने में असफल होने पर छपरौली प्रभारी दिनेश चिकारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीएम योगी ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी बागपत में कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। जनपद के कूड़ी गांव में 22 जून को बदमाशों ने 50 हजार के इनामी परमवीर तुगाना पर गोलियां बरसाकर हमला किया। तुगाना की गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद भी बागपत में हत्या की कई बड़ी वारदात हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें