फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

Mon, 22 Jun 2020 04:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
जानकारी लेती पुलिस और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने युवक पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नवनीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नगर आबादी से लगे खैरूल्लापुर उर्फ शाहपुर में मालन नदी के कटाव को रोकने के लिए पिचिंग लगाई जा रही है। रविवार सुबह लगभग सात बजे किसी बात को लेकर क्षेत्र के युवकों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में युवक नवनीत उर्फ गुड्डू की मौत हो गई, जबकि उसके दो संबंधी अतुल और मुकुल घायल हो गए है। मृतक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

4 of 5
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की सूचना पर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के परिजनों और घायलों से घटना की जानकारी ली है। मृतक के भाई सतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पिचिंग बनाने को लेकर गांव के ही अंकुल ने उसके भाई पर हमला बोला है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी अंकुल की तलाश में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें