फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित मर्डर केस: जेल में डॉन की हत्या से मच गया था हड़कंप, साल भर उठते रहे पुलिस पर सवाल

Thu, 27 Dec 2018 06:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 11
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नौ जुलाई को बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई। तत्कालीन जेलर ने सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, लेकिन पुलिस की जांच और वारदात की कई गुत्थियां अभी भी अनसुलझी बनीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 11
मुन्ना बजरंगी व कुख्यात सुनील राठी बाएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में सालभर पुलिस बेबस नजर आई। पुलिस के हाथ से कुख्यात जावेद रटौल और पूर्व विधायक रामवीर शौकीन छूटकर भाग गए। आंकड़े बताते हैं कि रोज चोरी की एक वारदात हुई। हर महीने हत्या की पांच वारदात हुई। खेकड़ा में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या से जिला दहल गया।
विज्ञापन

3 of 11
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या से पुलिस और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो गए। कई बार जिले का माहौल खराब करने की कोशिशें हुई।

4 of 11
गोकशी पर बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत के लक्ष्मण पुरा चौक पर दो समुदाय भिड़ गए, जबकि गोकशी को लेकर कई बार तनाव के हालात बनते दिखे। शराब तस्करी के मुकदमे सबसे ज्यादा हैं, इसके अलावा आर्म एक्ट के 15 दिसंबर तक ही 422 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 11
बागपत के अहेड़ा गांव में पुलिस से उलझते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत लावारिस लाशों को ठिकाने लगाने का ठिकाना बन गया। एक या दो नहीं बल्कि 11 से अधिक लाशें बागपत में फेंक दी गई। पुलिस सालभर वारदातों की उलझी गुत्थी सुलझाने में ही उलझी नजर आई।
विज्ञापन

6 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में ही सामूहिक दुष्कर्म
नर्सिंग की छात्रा से 15 अक्तूबर को जिला अस्पताल में ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। लचर हालात यह है कि सीसीटीवी खराब पड़े थे। लखनऊ तक गूंज हुई।
विज्ञापन

7 of 11
यूपी पुलिस
हप्पू पकड़ा, जावेद और शौकीन भागे
पुलिस ने राजस्थान के देवली से एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को पकड़ लिया, लेकिन इनामी जावेद रटौल और पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पुलिस के हाथ से छूटकर ही भाग गए, अब तक नहीं पकड़े जा सके। मुठभेड़ में पुलिस ने बिनौली थाना क्षेत्र में मेरठ के दीपक दायमपुर को मार गिराया।

8 of 11
बागपत जेल अधीकक्षक विपिन कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला
सुर्खियों में जेल, यहां चलते हैं मोबाइल
बागपत जेल साल भर सुर्खियों में रही। बजरंगी की हत्या से पहले भी यहां कई बार मोबाइल चलने की शिकायत की गई थी। इसके अलावा जेल से रंगदारी मांगने, बदमाशों के आपस में भिड़ने के कई मामले सामने आए।

9 of 11
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा में मासूम की हत्या से दहले लोग 
दिल दहला देने वाली वारदात हुई खेकड़ा में। किताब लेने से घर से निकली 10 साल की मासूम की 20 सितंबर को हत्या कर लाश फेंक दी गई। किताब के बहाने मासूम को दुकान में बुलाया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने हंगामा किया। आरोपी फांसी के फंदे पर झूल गया।

10 of 11
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
इस तरह हुआ अपराध 
हत्या            57 
लूट             40 
चोरी            389 
दुष्कर्म          30 
गोकशी          17 
छेड़छाड़        60 
आर्म एक्ट      422 
जुआ           109 
एनडीपीएस      31 
शराब           474
विज्ञापन

11 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अधिकतर वारदातों का खुलासा कर दिया गया है। अपराधों को नियंत्रित करने में पुलिस ने ठोस रणनीति बनाई, फरार बदमाशों की तलाश जारी है। - राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें