फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने मेरठ की सड़क पर सरेआम की गुंडागर्दी, इतनी सी बात पर हुआ था विवाद

Sun, 15 Dec 2019 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार (पीके) पर शनिवार को सरेआम गुंडागर्दी करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पीके ने मेरठ के बागपत रोड स्थित मुल्तान नगर में पिता-पुत्र से मारपीट की और छह साल के मासूम को धक्का दे दिया। जिसमें पिता-पुत्र चोटिल हो गए। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर किस बात पर भड़का पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा -
विज्ञापन

2 of 6
प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र के मुल्तान नगर निवासी दीपक शर्मा का बेटा यशवर्द्धन मेरठ पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। स्कूल बस शनिवार दोपहर को यशवर्द्धन और अन्य बच्चों को छोड़ने मुल्तान नगर पहुंची थी। यशवर्द्धन को लेने उनके पिता दीपक शर्मा बागपत रोड स्थित धर्मकांटे के पास खड़े थे। 

जब यशवर्द्धन बस से उतर रहा था तो तभी पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार अपनी कार लेकर वहां पहुंचे। रास्ते में स्कूल बस खड़ी होने के चलते प्रवीण बार-बार अपनी गाड़ी का होर्न बजाने लगे। आरोप है कि स्कूल बस हटने में थोड़ी सी देर होने पर गाड़ी से उतरे पीके ने दीपक शर्मा के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
PK - फोटो : अमर उजाला
विरोध करने पर दीपक के साथ मारपीट कर दी। यशवर्द्धन को भी धक्का देकर गिरा दिया। जिसमें पिता-पुत्र चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पीके वहां से गाड़ी लेकर निकल गए। सूचना पर टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता-पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराया। दीपक की उंगली में फैक्चर आया है।

 

4 of 6
PK - फोटो : अमर उजाला
पीके को रात आठ बजे थाने पर बुलाया
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार दीपक ने टीपीनगर थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर प्रवीण कुमार को रात आठ बजे थाने पर बुलाकर बयान दर्ज किए गए। पीके का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। रविवार को दोनों पक्षों को फिर से थाने बुलाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
PK - फोटो : अमर उजाला
पीके के व्यवहार को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी
 पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार को देखने के लिए कभी लोगों की भीड़ उमड़ती थी। लेकिन टीपी नगर के लोग शनिवार को हुई घटना के बाद उन पर गुंडागर्दी करने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगा रहे हैं। पीके पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर लोगों ने टीपी नगर थाने में हंगामा कर कार्रवाई करने की मांग की।

बागपत रोड स्थित मुल्ताननगर में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार परिवार के साथ रहते हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद पीके इस समय होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। स्कूल बस न हटाने पर पीके पर पिता-पुत्र से मारपीट करने के आरोपों पर पीड़ित परिवार में भी आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि पीके इससे पहले भी अभद्रता कर चुके हैं। कई बार ठेला लगाने वालों से भी अभद्रता के आरोप लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रवीण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को लोगों ने पीके पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए टीपीनगर थाने में हंगामा किया। उसके बाद पुलिस की दो टीम बनाई गईं। पीके की तलाश में पुलिस पीके के घर और अन्य स्थानों पर पहुंची। लेकिन सुराग नहीं लगा।

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पीके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे हैं। मारपीट में पीके को भी चोट आना बताया गया। रात को पीके के थाना टीपी नगर में इस घटना के संबंध में बयान दर्ज कराए गए। जो आरोप लगे थे, उसके चलते पीके का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस कानून के हिसाब से निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। 

वहीं, आरोपी पीके ने बताया कि वह गाड़ी लेकर जा रहे थे। स्कूल बस के पास दीपक शर्मा अपने बच्चे को लेकर खड़े थे। मैंने अपनी गाड़ी का हार्न बजाया तो वह मेरे पास आए और मेरे साथ मारपीट कर दी। मेरी नाक पर चोट आई है। मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने पूरी बात पुलिस को बता दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें