प्रवीण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को लोगों ने पीके पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए टीपीनगर थाने में हंगामा किया। उसके बाद पुलिस की दो टीम बनाई गईं। पीके की तलाश में पुलिस पीके के घर और अन्य स्थानों पर पहुंची। लेकिन सुराग नहीं लगा।
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पीके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे हैं। मारपीट में पीके को भी चोट आना बताया गया। रात को पीके के थाना टीपी नगर में इस घटना के संबंध में बयान दर्ज कराए गए। जो आरोप लगे थे, उसके चलते पीके का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस कानून के हिसाब से निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
वहीं, आरोपी पीके ने बताया कि वह गाड़ी लेकर जा रहे थे। स्कूल बस के पास दीपक शर्मा अपने बच्चे को लेकर खड़े थे। मैंने अपनी गाड़ी का हार्न बजाया तो वह मेरे पास आए और मेरे साथ मारपीट कर दी। मेरी नाक पर चोट आई है। मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने पूरी बात पुलिस को बता दी है।