उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद हॉटस्पॉट एरिया में भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को मेंढक, भालू, बत्तख आदि की चाल चलाकर दौड़ाया। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 5
मेंढक और भालू बनाकर दौड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की दृष्टि से शहर के सबसे संवेदनशील थाना मंडी क्षेत्र में ही लोग ऐसा कर रहे हैं। हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने ऐसे लोगों को अनूठी सजा दी।
विज्ञापन
3 of 5
मेंढक बनाकर दौड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
थाना मंडी पुलिस ने ऐसे लोगों को मेंढक, भालू, बत्तख आदि की चाल चलाकर दौड़ाया। करीब 22 लोगों को ऐसी सजा दी गई। इस सजा को भुगतने में उनके पसीने छूट गए।
4 of 5
पुलिस ने दी सजा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद में उन्होंने पुलिस से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि आगे से वे घर पर ही रहेंगे।
थाना मंडी प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि उनका क्षेत्र शहर में सबसे अधिक संवेदनशील है। इसके बावजूद कुछ लोग मान नहीं रहे हें। मजबूरी में ही पुलिस को इस तरह की सजा देनी पड़ी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें