फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऐसे हैं जिले के हालात, छलका महिला का दर्द, दिव्यांग को भी नहीं मिल रहा सहारा, तस्वीरें

Mon, 30 Mar 2020 08:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पड़ोसी राज्यों की सीमाएं लॉक होने के कारण हिमाचल, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आकर सहारनपुर में फंसे सैकड़ों यात्रियों को शेल्टर कैंप का ही सहारा है।
विज्ञापन
1 of 6
कई राज्यों के लोग सहारनपुर में फंसे - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी राज्यों की सीमाएं लॉक होने के कारण हिमाचल, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आकर जिले में फंसे सैकड़ों यात्रियों को शेल्टर कैंप का ही सहारा है। सहारनपुर में ऐसे ही सैकड़ों लोगों को अंबाला हाईवे पर बने डेरे पर आश्रय दिया गया है। यहां सरकार और सेवादारों के सहयोग से खाना और चिकित्सीय सेवाएं दी जा रही हैं। काफी संख्या में अन्य यात्री रैन बसेरों, खाली भवनों और सामाजिक संस्थाओं के यहां शरण लिए हुए हैं। इनमें अधिकतर श्रमिक सीतापुर, बस्ती, कानपुर, बनारस सहित अन्य जिलों के हैं। अब वे सीमाएं खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गैस सिलिंडर की गाड़ी पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
70 की उम्र में जयपाल को ग्रामीणों की चिंता
केस एक-

एक रेहड़ी में कुछ सब्जियां लेकर दिल्ली रोड से जा रहे 70 साल के जयपाल को परिवार के साथ ही ग्रामीणों की चिंता है। बादशाहपुर निवासी जयपाल कहते हैं कि शहर के लोग तो कुछ न कुछ इंतजाम कर लेते हैं लेकिन 10 से 20 किलोमीटर दूर तक बसे गांव वाले कहां जाएं। वह गांवों में पैदल घूमकर फल सब्जी बेचता है। आज इतनी सख्ती थी कि मंडी से सामान लाने में ही सात घंटे लग गए। इस उम्र में इतनी मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
बीरमती - फोटो : अमर उजाला
कभी कार्ड मांगते हैं कभी आईडी, बस दौड़ ही लगा रहे
केस दो -

शिव विहार में कड़ी धूप में सिर पर खाली कैरट लेकर आ रही बीरमती रोकने पर गुस्सा जाहिर करने लगती है। कहती हैं कि वैसे तो घर पर सारा सामान लाने की बात कही जाती है। वह अपने मोहल्ले में सामान लाने के लिए सात दिन से भटक रही है। कभी कहते हैं कार्ड दिखाओ, कभी आईडी तो कभी पार्षद और अफसर के यहां जाने की बात की जा रही है। खाली कैरेट लिए दर-दर भटक रही हूं।

4 of 6
दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग को भी सहारा नहीं, न राशन न पेंशन
केस तीन-

शहर की वाल्मीकि बस्ती निवासी दिव्यांग सुरेंद्र भी सिस्टम बेहद दुखी हैं। वे कहते हैं कि वे ट्राई साइकिल पर गली- गली भटक रहे हैं। न तो किसी ने राशन पानी में सहयोग किया और न ही एडवांस पेंशन के नाम पर कुछ मिला है। हाल तो ये है कि दूरदराज की दुकानों तक को पास नहीं मिला। राशन लेने भी दो से पांच किलोमीटर तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
सब्जी बेचता शख्स - फोटो : अमर उजाला
पांच घंटे सड़क पर सब्जी लिए बैठा रहा
केस चार-

आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों के कट्टे लिए धूप में बैठे युवक से यहां होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह छिदबना गांव का रहने वाला है। गाड़ी में पंचर हो गया। रास्ते में किसी भी वाहन, पुलिस या सरकारी टीम का सहारा नहीं मिला। मजबूरी में पांच घंटे से बैठा हूं। अब पास से ही एक गाड़ी मंगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाड़ी में भरकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में बनाए जा रहे क्वारंटीन सेंटर
जिले के मजबता गांव सहित कुछ अन्य जगहों के सरकारी स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है ताकि चिह्नित लोगों को यहां क्वारंटीन में रखा जा सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें