फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बेबसी: जिंदगी ही नहीं, मौत की रस्में भी बदल दीं, अब न तीये की बैठक और न तेरहवीं

Fri, 08 May 2020 12:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अंतिम संस्कार की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी ने जिंदगी ही नहीं मौत की रस्में भी बदल दी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अंतिम संस्कार और उसके बाद होने वाली रस्में अब औपचारिक बन गईं हैं। कई मामलों में तो लोग इनको पूरा भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अंतिम संस्कार की तैयारी करते चंद लोग - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते कहीं पिता की अस्थियों को पुत्र का इंतजार हैं तो कहीं पुत्र उन्हें मुखाग्नि देने से भी वंचित हैं। कोरोना के चलते करीब- करीब पूरा परिवार ही क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसे में अगर परिवार के किसी सदस्य की कोरोना से मौत हो जाती है तो परिजन उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। पहले किसी के निधन पर जहां सैकड़ों लोग जमा हो जाते थे वहीं अब चिताओं के आप-पास तीन-चार लोग होते हैं। ऐसे में रस्मों को पूरा करना तो नामुमकिन हो रहा है। ऐसे में रिश्तेदारों को मृतक के संबंध में सूचना तो दी जा रही है, लेकिन उनसे घर में ही रहकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
अंतिम संस्कार में शामिल हुए चंद लोग - फोटो : अमर उजाला
श्मशान में अस्थियां कर रहीं पुत्र का इंतजार
लॉकडाउन के दौरान विजय गर्ग की कोरोना से मौत हो गई। बेटे मोहित ने उनका अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन खुद क्वारंटीन होने के कारण वह दसवां और तेरहवीं नहीं कर पाए। पिता की अस्थियां भी अभी तक शवदाह गृह में हैं। मोहित अपनी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही अंतिम संस्कार के बाद होने वाली रस्में निभाएंगे।

4 of 7
शवदाह गृह में शव ले जाते चंद लोग। - फोटो : अमर उजाला
कैसी-कैसी बेबसी
रविंद्रपुरी निवासी राजेश की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई थी। घर में क्वारंटीन बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार किया। उनका क्षेत्र हॉटस्पॉट होने के कारण परिजन अस्थियां प्रवाहित करने के लिए गंगा नहीं जा पा रहे हैं। उनके रिश्तेदारों ने अस्थि प्रवाहित करने के लिए अफसरों से परमिशन मांगी है। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन अनुमति दे देगा। इसके बाद गंगा में अस्थि विसर्जन को जा सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
coronavirus - फोटो : amar ujala
भाई ने किया अंतिम संस्कार
ट्रांसपोर्टनगर निवासी भाजपा नेता के पिता का अंतिम संस्कार उनके भाई को करना पड़ा। वजह उनके दोनों बेटे कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उन्हें मुखाग्नि देने के लिए शवदाह गृह तक जाने की अनुमति नहीं मिली। वे घर में बैठे-बैठे पिता की मौत पर सिर्फ आंसू बहाते रहे। मृतक के भाई ने ही दसवां, तेहरवीं आदि की रस्में पूरी कराईं।
विज्ञापन

6 of 7
coronavirus death - फोटो : amar ujala
अब फोन पर अनुरोध
अब किसी के निधन की सूचना भी फोन पर दी जाती है और अनुरोध किया जाता है कि आप घर में रहकर ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। घर के लोग भी अगर दूर है तो वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उन्हें रस्मों में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करती पत्नी - फोटो : amar ujala
शव को जलाने के बाद दस दिन में अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने का विधान है। इसके बाद दसगात्र कर्म (दसवां) होता है। तेहरवीं पर घर की शुद्धि के लिए यज्ञ और ब्राह्मण भोज किया जाना जरूरी है। मान्यताओं के अनुसार, एक साल बाद बरसी में पिंडकरण संस्कार होता है। कोरोना के कारण अब अंतिम संस्कार की रस्में औपचारिक रह गईं हैं। - आचार्य कौशल वत्स, संयुक्त सचिव, इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस 

लॉकडाउन में लोग परिजनों का अंतिम संस्कार करने बाद अन्य रस्में नियमानुसार पूरी नहीं कर पा रहे हैं। बागपत रोड, ब्रह्मपुरी, तहसील, जागृति विहार आदि क्षेत्रों में ऐसे दर्जनों परिवार हैं जो अंतिम संस्कार के बाद अन्य कर्मों को सही ढंग से पूरा नहीं कर पाए। - आचार्य संजय त्रिपाठी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें