मेरठ जिले में कोरोना की गति तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को भी कोराना के 250 संक्रमित मिले हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी सड़कों बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने सड़क पर उतरकर बिना मास्क वाले लोगों के चालान किए साथ ही मास्क भी वितरित किए-
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने जिले में सड़क पर बिना मास्क लगा कर निकलने पर शिकंजा कसना शरू कर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह से शहर व देहात में मास्क को लेकर अभियान शरू किया गया। जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए सड़क पर मिल रहे हैं उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
एसएसपी अजय साहनी ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज को अभियान को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बिना मास्क लगाए सड़क पर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाए।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
वाहन पर हो या वाहन चलाते समय, बिना मास्क मिलने पर 500 का जुर्माना वसूला जाए। इस संबंध में जिले की सभी मुख्य स्थानों, कस्बों व भी देहात की पुलिस को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
सर्किल क्षेत्र में सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अभियान चला रहे हैं। बेगमपुल, जीरोमाइल, दिल्ली रोड, तेजगढ़ी, हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड, बागपत अड्डा, परतापुर समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की।
रोडवेज बसों में भी पुलिस चेकिंग कर रही है। बस में जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए मिल रहा है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि एक माह अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को 722 लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें