मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जैन कन्या डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर हाईटेक तरीके से हो रही नकल ने यूनिवर्सिटी अफसरों के कान खड़े कर दिए हैं। टीम के सदस्यों का कहना था कि सामान्य तौर पर देखकर कोई नहीं कह सकता था कि परीक्षार्थी नकल कर रहे होंगे। केंद्र के बाहर और कक्ष के भीतर भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ। सात छात्रों ने अंडरगारमेंट में नीचे की ओर डिवाइस लगाई थी और पांच ने विग में छिपा रखी थी। कोई शक भी नहीं कर सकता था कि नकल के लिए यह तरीका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस लगा एक अंडगारमेंट बाथरूम में पड़ा मिलने से साफ है कि और भी परीक्षार्थी नकल करने वाले इस समूह से जुड़े थे, लेकिन वे बच गए। इन सभी को एक ही स्थान से बोलकर नकल कराए जाने की आशंका जताई जा रही है और नकल कराने वाले व्यक्ति कॉलेज के आसपास ही रहा होगा।