फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के घर पर था खतरनाक विस्फोटक, तेज धमाके से दहल गया था इलाका, सबूत हैं ये तस्वीरें

Sat, 31 Oct 2020 12:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में कांग्रेस नेता के घर पर रखा विस्फोटक पदार्थ खतरनाक स्तर का था। इसी कारण धमाके में घरों की छत उड़ गईं। मौके पर ही दो लोगों की जान चली गई। धमाके की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा सकती थी। मामले को गंभीरता से लेते शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम से मिट्टी के सैंपल भरवाए।
विज्ञापन

2 of 8
सरधना में हादसा - फोटो : अमर उजाला
सरधना के मोहल्ला पीरजादगान में हुए धमाके में कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल हुए। कांग्रेस नेता समेत दर्जनभर घरों की छत उड़ गई। 500 मीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई। इसके बाद भी पुलिस ने सिलिंडर फटने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जबकि मौके पर भारी मात्रा में जले हुए पटाखे मिले। दोपहर में एडीजी जोन फॉरेंसिक टीम लेकर सरधना पहुंचे। वहां का मंजर देखकर भांप लिया कि यह साधारण धमाका नहीं था। कांग्रेस नेता के घर में खतरनाक विस्फोटक था। पटाखे की सामग्री भी मिली है। इसके बाद एडीजी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने मिट्टी के सैंपल भरे।
विज्ञापन

3 of 8
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बहुत तेज था प्रेशर
एडीजी का कहना है कि धमाके का प्रेशर बहुत तेज था। ग्राउंड फ्लोर पर हुए विस्फोट से दूसरी मंजिल की भी छत उड़ गई। इसके प्रेशर से पड़ोसियों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। फॉरेंसिक टीम ने भी खतरनाक विस्फोटक होने की आशंका जताई है। सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगी और वह विस्फोटक सामग्री तक पहुंच गई। 

4 of 8
हादसा - फोटो : अमर उजाला
जांच से खुलेगा राज
घटनास्थल की मिट्टी के सैंपल की जांच से स्पष्ट होगा कि कांग्रेस नेता के घर पर कौन सा विस्फोटक पदार्थ रखा था। फॉरेंसिक टीम ने कांग्रेस नेता और उसके दोस्त की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ली है। जिससे स्पष्ट हो सके कि आखिर कौन से खतरनाक विस्फोटक में धमाका होने पर दोनों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

5 of 8
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मौके पर गैस सिलिंडर ठीक मिला
घटना को लेकर पुलिस की थ्योरी और वास्तविक घटना को लेकर बने विरोधाभास को स्पष्ट करने के लिए शुक्रवार को एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सरधना आरपी शाही ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने मौके पर पड़े गैस सिलिंडर को देखा। वह फटा हुआ नहीं दिखाई दिया। हादसे में जिन लोगों के मकान गिरे हैं, उनसे अलग-अलग बात की। लोगों ने बताया कि मकान के अंदर पटाखों का विस्फोटक रखा था। गैस सिलिंडर लीक होने से विस्फोटक सामग्री में आग लगी। गैस सिलिंडर के फटने से इतना बड़ा हादसा नहीं हो सकता। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी आसिम को घर में विस्फोटक सामग्री नहीं रखने के लिए कहा था।
विज्ञापन

6 of 8
सिलिंडर फटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने नहीं कराया नुकसान का आंकलन
धमाके से साजिद, अब्दुल अहमद, सैय्यद आरिफ अली एडवोकेट, लियाकत अली, हिबजुर्रहमान, इलियास, रिजवान आदि के मकानों में भारी नुकसान हुआ। लोगों ने 30-40 लाख रुपये का नुकसान बताया है। इस संबंध में तहसीलदार अवनीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसे की रिपोर्ट भेजी गई है। घटना में कितना आर्थिक नुकसान हुआ उसका आंकलन तहसील की टीम की तरफ से अभी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
घटना की जानकारी लेते विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
संगीत सोम, सपा जिलाध्यक्ष ने दिया आश्वासन
धमाके से घायल हुए लोगों के परिजनों से शुक्रवार सुबह भाजपा विधायक संगीत सोम और दोपहर में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह मिले। उन्होंने मृतक आसिम और कासिम के परिजनों को सांत्वना दी। विधायक संगीत सोम ने उन लोगों से भी बातचीत की, जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने आसिम व कासिम की मौत पर शोक प्रकट किया। दोनों नेताओं ने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस अधिकारी ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
बारीकी से होगी जांच
घटनास्थल से मिट्टी के सैंपल भरे गए हैं। उनको फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि किस प्रकार का विस्फोटक पदार्थ था। मामले की बारीकी से छानबीन की जाएगी। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें