फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! दबंगों ने बच्चों को भी नहीं बख्शा, गुर्जरों के घरों में जमकर तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें

Wed, 03 Oct 2018 04:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धारदार हथियारों से लैस करीब 50 युवकों ने गर्जर बस्ती में हमला बोल दिया। आरोप है कि दलित युवकों ने जो भी सामने आया उसी को पीटा। उन्होंने घरों में भी तोड़फोड़ की। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आगे देखिए कुछ तस्वीरें:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी में मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में मंगलवार शाम दलित और गुर्जर समाज के युवकों के बीच बखेड़े के बाद पुलिस पहुंची तो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। एसपी सिटी से महिलाओं ने दलित युवकों पर दबंगई करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह के सामने ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि साहब! हमलावरों ने जो सामने आया उसे पीटा। बच्चों को भी नहीं बख्शा। घरों में पथराव व तोड़फोड़ की। आरोप लगाया कि लड़कों की टोलियां सड़कों पर छींटाकशी करती हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं।

4 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि मंगलवार शाम 50 से ज्यादा युवकों ने लाठी डंडे, धारदार हथियार, तमंचे आदि कई तरह के हथियार लेकर बस्ती पर हमला बोला। जिनके दरवाजे बंद मिले, उनके घरों पर पथराव व तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने एसपी सिटी से आरोपियों की गिरफ्तारी कर सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
50 राउंड से ज्यादा फायरिंग
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई। कहा कि जब उनके घरों में तोड़फोड़ हो रही थी और वे पिट रहे थे तो तब कोई पुलिस वाला नहीं आया। उनके जाते ही गाड़ियों पर गाड़ियां आ गईं। कुछ ग्रामीणों का तो यहां तक दावा था कि हमलावरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कौन था मेडिकल पहुंचा घायल युवक 
इस घटना के बाद रात को एक घायल युवक को कुछ लोग लेकर मेडिकल लेकर पहुंचे थे। वहां तैनात चिकित्सक ने बताया कि उस युवक के हाथ में गोली लगी थी। उसे परतापुर क्षेत्र का ही बताया जा रहा था। बकौल चिकित्सक हाथ की नस में जख्म होना बताने पर परिजन उसे वापस ले गए। घायल कौन था, इसका पता नहीं लगा था।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी का डर दिखाता है
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक खुद को भीम आर्मी का नेता बताता है। उसने गांव में टोली बना रखी है। ये लोग स्कूल कॉलेज के रास्ते में खडे़ होकर दबंगई दिखाते हैं। छींटाकशी करते हैं। भीम आर्मी का डर दिखाकर धमकाया जाता है।

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सक्रिय होती तो न होता बखेड़ा 
रिठानी के ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों समाज के युवकों के बीच तनातनी को हल्के में लिया, जिसके चलते बखेड़ा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व दलित पक्ष के युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करने का गुर्जर युवकों ने विरोध किया।
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। मंगलवार को दलित पक्ष के दो युवकों की पिटाई होने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने इसे भी हल्के में लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। लेकिन गांव में नहीं पहुंची और कुछ ही देर बाद बखेड़ा हो गया। यदि पुलिस तीन दिन पहले हुए विवाद को गंभीरता से ले लेती तो मंगलवार को बखेड़ा न होता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें