फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के सलाहकार के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर पेज, दरोगा इंतसार अली को लेकर लिखी ये बड़ी बात

Sat, 31 Oct 2020 04:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
इंतसार अली ने दाढ़ी कटवाई - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी के सुरक्षा सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी के नाम से किसी व्यक्ति ने फर्जी ट्विटर पेज बनाया हुआ है। इस पेज की हकीकत शनिवार को उस समय सामने आई, जब दरोगा इंतसार अली को लेकर ट्वीट किया गया। ट्वीट में लिखा गया कि इंतसार अली दरोगा हैं और वह नियमविरुद्ध दाढ़ी रखते थे। साथ ही सैल्यूट की जगह आदाब बोलते थे। इसके अलावा भी इस ट्वीट में कई और बातें लिखी हैं। हालांकि इंतसार अली ने दाढ़ी कटवा ली थी। जिसके बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 6
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
बागपत के रमाला थाने में तैनात उप निरीक्षक इंतसार अली को बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया था। सहारनपुर निवासी इंतसार अली यूपी पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। पिछले तीन साल से वह जिले में कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी। पुलिस विभाग के नियमों के विपरीत लंबी दाढ़ी रखने को लेकर चर्चा में आए। 
विज्ञापन

3 of 6
जमीयत उलमा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इंतसार अली ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपनी दाढ़ी को कटवा लिया था। साथ ही भविष्य में पुलिस विभाग के नियमों/निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया था। इंतसार ने निलंबन से बहाल होने पर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रत्यावेदन किया था। वहीं प्रत्यावेदन पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दरोगा इंतसार अली को निलंबन से बहाल कर दिया था।  

4 of 6
डीएम से मिले जमीयत उलमा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में जमीयत उलमा के पदाधिकारियों ने भी डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति को धर्म के अनुसार रहने का अधिकार है।
विज्ञापन

5 of 6
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया था कि विभाग में मूंछ बिना अनुमति रख सकते हैं, लेकिन सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों को छोड़कर अन्य सभी को दाढ़ी रखने के लिए विभागीय अनुमति लेनी होती है। एसआई इंतसार अली को दो बार विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लगातार विभागीय नियमों की अनदेखी के चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दरोगा इंतसार अली - फोटो : amar ujala
एसपी के अनुसार इंतसार अली को पूर्व में भी पैटर्न के अनुसार वर्दी धारण न करने व दाढ़ी न बनाने के संबंध में जांच कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा चुका था। लेकिन इसके बावजूद भी उप निरीक्षक द्वारा निर्देशों का पालन न करते हुए ड्रेस कोड के विपरीत मनमाने ढंग से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रेस कोड का पालन करने में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें