फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रंगीन रोशनी में नहाया ऐतिहासिक सरधना चर्च, आधी रात को जन्मे येशू

Tue, 24 Dec 2024 11:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला
सरधना के ऐतिहासिक चर्च में कृपाओं की माता के वार्षिक महोत्सव में दो दिवसीय विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी है। चर्च में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा है। विशेष प्रार्थनाओं के लिए चर्च में भव्य सजावट की गई है। चर्च परिसर में बड़ा पंडाल तैयार कराया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से चर्च को सजाया गया है। चर्च के बाहर मेला परिसर में दुकानें और झूले लगाए गए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सरधना चर्च। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना में स्थित ऐतिहासिक रोमन कैथलिक चर्च जिसको बेगम समरू द्वारा बनवाया गया था वह अपने दो सौ एक साल पूरे चुका है। यह चर्च श्रद्धालुओं की आस्था, भव्यता और कला के बेजोड़ नमूूने को संजोए हुए है। बीते दो सौ साल से इस चर्च को ईसाई धर्म के लोग कृपाओं की माता मरियम का तीर्थस्थान मानते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सरधना चर्च। - फोटो : अमर उजाला
इस ऐतिहासिक चर्च के कारण ही सरधना का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकता है। मेरठ मुख्यालय से करीब बीस किलामीटर दूर सरधना में ऐतिहासिक चर्च सौहार्द, आस्था और कलात्मक इतिहास का भव्य नमूना है।

4 of 5
सरधना चर्च। - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक और चमत्कारी रोमन कैथोलिक चर्च जहां पर हर साल दुनिया भर से विभिन्न जाति-धर्मों के लोगों को माता मरियम और प्रभु यीशु की आस्था खींच लाती है। इस खूबसूरत और भव्य चर्च का निर्माण एक ताकतवर मुस्लिम महिलाओं में शुमार महारानी बेगम समरू ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरधना चर्च। - फोटो : अमर उजाला
बेगम समरू के द्वारा बनवाए गए इस चर्च को पोप जॉन 23वें ने 1961 में माइनर बसिलिका का दर्जा दिया था। खास बात यह है कि ऐतिहासिक और भव्य गिरिजाघरों को ही यह दर्जा प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें