फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकत वतन की हमसे है... हिम्मत वतन की...‘सेना को जानो’ प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं का जोश हुआ हाई

Sun, 19 Jan 2020 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
सेना के शस्त्रों को देखकर युवाओं का जोश हाई हो गया। भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने सेना के हथियारों की जानकारी ली और देश सेवा का प्रण लिया। यह नजारा शनिवार को ‘सेना को जानो’कार्यक्रम में देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस से पूर्व पाइन डिविजन की 313 फील्ड रेजीमेंट द्वारा औद्यड़नाथ मंदिर के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना के शौर्य और शस्त्रों को जानकर किसी छात्र ने भविष्य की कल्पनाओं को देख सेना के अधिकारियों से प्रश्न पूछे तो किसी ने 130 एमएम फील्ड गन चलाई। उन्होंने एल्फा बनकर चार्ली बनी अपनी सहेली को संदेश भेजा, वहीं एटमिक वार से बचने की जानकारी भी ली।

इस दौरान इस याद को संजोने के लिए विद्यार्थियों खूब सेल्फी और तस्वीरें भी लीं। बोफोर्स गन के साथ कारगिल विजय में अहम योगदान देने वाली रशिया मेड 130 एमएम फील्ड गन की जानकारी ली। इस गन को एक साथ नौ जवान चलाते हैं। यह एक मिनट पर यह दो राउंड फायर करती है। इसका गोला 33.4 किलो का है। स्पीड 930 मीटर प्रति सेकेंड है। 
विज्ञापन

3 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
भविष्य के हथियारों की जानकारी दी
कार्यक्रम का उद्घाटन पाइन डिविजन के जनरल कमांडिंग मेजर जनरल मानिक कुमार दास और कर्नल सिमरन जीत सिंह ने किया। प्रदर्शन में आर्टिलरी, इनफेंटरी, क्यूआरटी, इंजीनियरिंग इक्विपमेंट, भविष्य के हथियारों के बारे में जानकारी दी गई।

सेना के बैंड 18 गढ़वाल के 16 सदस्य टीम ने पाइप बैंड पर देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। पहले दिन प्रदर्शनी में आर्मी पब्लिक स्कूल, सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल मोदीपुरम, आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राओं सहित एनसीसी कैडेट भी पहुंचे। इस दौरान मेजर जनरल एमके दास, ब्रिगेडियर अनिल, कर्नल अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 

4 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
शौर्य के साथ ही शस्त्राें की अहम भूमिका
जवानों ने छात्रों को बताया कि देश की सुरक्षा में जवानों के शौर्य के साथ ही शस्त्राें की अहम भूमिका होती है। 105/37 लाइट फील्ड गन ई2 की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी रेंज 17 किमी है। एक मिनट में यह छह राउंड फायर करती है।

122 एमएम एचओडब्लू -डी 30 गन का भी प्रदर्शन किया गया। इस तोप की खास बात है कि इसके टायर ऊपर हो जाते हैं। जिससे तोप की जमीन पर पकड़ बन जाती है और वह हिलती नहीं है। इस गन का मुख्य रुप से पंजाब, राजस्थान आदि क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है।  
विज्ञापन

5 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
बार्डन फिल्म में सनी देओल जिस ग्रनेड लांचर को उठाकर पाकिस्तान के एक के बाद एक दुश्मनों के टैंक को ध्वस्त करता दिखाया गया था। प्रदर्शनी में उस ग्रेनेड लांचर और 84 एमएम रॉकेट लांचर को भी दिखाया गया।

स्कूली छात्रों ने रॉकेट लांचर को कंधे पर रखकर फोटो खिंचवाए। एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल लांचर भी दिखाया गया। परमाणु युद्ध के दौरान रेडिएशन से बचने के लिए बनाए गए शेल्टर का भी मॉडल दिखाया गया।  
विज्ञापन

6 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
सेना में बनना है अफसर
पिता सेना में अफसर हैं और देश सेवा कर रहे हैं। बडे़ होकर उन्हीं की तरह सेना में अफसर बनना है। मेरे पिता ही मेरी प्रेरणा हैं। - खुशी, कक्षा 9, आर्मी पब्लिक स्कूल।

पिता से सुना कारगिल के बारे में
पिता से कई बार कारगिल युद्ध की घटनाएं सुनी हैं। सेना में अफसर बनने का लक्ष्य बचपन से है। इसी के लिए पढ़ाई भी कर रही हूं। - प्रतिक्षा, कक्षा 9, आर्मी पब्लिक स्कूल। 
विज्ञापन

7 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
देश के लिए कुछ करना है
सेना हो या प्रशासनिक सेवा बस देश सेवा ही उद्देश्य है। अभी लक्ष्य फिक्स नहीं किया है। ऐसा कार्य करूंगी कि माता पिता मुझ पर फक्र करें। - श्रेया, कक्षा 9, आर्मी पब्लिक स्कूल।

परमाणु युद्ध से बचने की जानकारी मिली
परमाणु युद्ध के दौरान रेडिएशन से बचने की जानकरी प्रदर्शनी में मिली। किस तरह के कपड़े बनाए गए हैं इसकी भी जानकारी दी गई। - अलीशा, कक्षा -9, सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल।
विज्ञापन

8 of 8
Army exhibition - फोटो : अमर उजाला
छूकर देखा टैंक और गन
बंदूक और टैंक को आज छूकर देखा। उन्हें चलाने की जानकारी ली। पहली बार इस तरह की प्रदर्शनी में आने का मौका मिला। - महक शर्मा, कक्षा सात, आदर्श इंटर कॉलेज।  

बंदूक करेगी 360 डिग्री पर मार
भविष्य में बंदूक 360 डिग्री पर भी मार कर पाएंगी। इस संबंध में प्रदर्शनी में जानकारी दी गई। इस गन से हमें क्षति नहीं होगी। - ईशा, कक्षा आठ, आदर्श इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें