फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन के बाद प्रशासन में बदलाव, अधिकारियों ने थानों में लगाई झाड़ू, देखें तस्वीरें

Mon, 27 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
थाने में झाड़ू लगाते पुलिसकर्मी
सत्ता बदलते ही पुलिस में बदलाव दिखाई दे रहा है। पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ थानों की साफ सफाई पर ध्यान दे रही है। 48 घंटे में दूसरी बार पुलिस अफसरों और कर्मियों ने थानों में साफ सफाई की।
विज्ञापन

2 of 9
थाने में सफाई करता पुलिसकर्मी
दो घंटे चले सफाई अभियान के बाद थाने चमक उठे। एसपी क्राइम/ कार्यवाहक एसएसपी अजय सहदेव, एएसपी लाइन अंकित मित्तल, आरआई सत्यप्रकाश शर्मा ने पुलिस लाइन ग्राउंड, बैरक, बहुउद्देशीय हॉल, शहीद स्मारक पर पुलिसकर्मियों और ट्रेनिंग कर रहे रंगरूटों ने सफाई।
विज्ञापन

3 of 9
थाने में सफाई
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार के अलावा एसओ कोतवाली विजय गुप्ता, इंस्पेक्टर देहली गेट के अलावा एसएसपी ऑफिस, क्राइम ब्रांच ऑफिस, वायरलेस ऑफिस, सभी सीओ ऑफिस, थानों और पुलिस चौकियों में सुबह 8 से 10 बजे तक सफाई अभियान चलाया।

4 of 9
थाने में सफाई करता पुलिसकर्मी
सभी थानों और सीओ ऑफिस और अन्य ऑफिसों में तैनात सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टरों से सफाई अभियान के फोटो भी एसएसपी आवास से मांगे गए।
विज्ञापन

5 of 9
थाने में सफाई अभियान
नौचंदी थाने में एक सिपाही ने आनाकानी की तो इंस्पेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई। कई स्थानों पर पुलिस ने वर्दी में सफाई की तो कई स्थानों पर पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में सफाई करते हुए दिखाई पड़े।
विज्ञापन

6 of 9
थाने में झाड़ू लगाते पुलिसकर्मी
वहीं गंगानगर थाने में सभी पुलिसकर्मी हाथों में झाड़ू लिए सफाई करते हुए नजर आए। सीओ सदर देहात यूनएन मिश्र ने अपने दफ्तर पर सफाई की। वहीं एसओ मोहम्मद असलम ने थाना परिसर में झाड़ू लगाई।
विज्ञापन

7 of 9
थाने में सफाई अभियान
सफाई के बाद फूल वाले पौधों के गमले लगाए गए। उधर, भावनपुर एसओ सतेंद्र कुमार यादव भी अपने हमराह को साथ थाना परिसर में पानी छिड़कने से लेकर झाडू़ लगाने तक का काम किया।

8 of 9
थाने में झाड़ू लगाते दरोगा जी
पुलिस लाइन में पुलिस अफसर सफाई कर रहे थे, उसी समय एसएसपी के पीआरओ उमेश चंद पचौरी मोबाइल डायरी लेकर खड़े रहे।
विज्ञापन

9 of 9
थाने में सफाई अभियान
​एक अधिकारी ने कहा कि कोई बात नहीं झाडू़ पकड़ लें। बाद में सफाई करने के बाद पीआआरे ने कहा कि पहली बार झाड़ू लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें