मंगलवार को मध्य रात्रि को चंद्रग्रहण आरंभ होगा, जो इस वर्ष का सबसे बड़ा ग्रहण कहलाएगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण रात्रि 1:31 बजे से आरंभ होगा और सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। ग्रहण का कुल समय दो घंटे 59 मिनट का होगा।
यह चंद्रग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग 149 वर्ष बाद बना है। ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचें अन्यथा आपको जीवन में कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं-