मुजफ्फरनगर में मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा मिलने के मामले में अफसरों ने संस्था के साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य एवं तीन शिक्षकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, डीएम ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए हैं।