फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत थे चीनी नागरिक, फॉर्च्यूनर से मचाया आतंक, दर्जनों घायल, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Sep 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
चीनी नागरिक और गाइड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दिल्ली रोड पर दो सप्ताह पूर्व नशे में धुत कंटेनर चालक द्वारा पांच लोगों को रौंदने जैसी घटना रविवार रात गढ़ रोड पर होने से बच गई। नशे में धुत चाइना के दो व्यापारियों ने गाइड के साथ गढ़ रोड पर अंधाधुंध फॉर्च्यूनर दौड़ाकर कई वाहनों को टक्कर दे मारी। जिसमें एक व्यापारी के परिवार समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों व्यापारी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में एक्सपोर्ट मीट की जांच करने आए थे। फॉर्च्यूनर में शराब की बोतल के साथ दोनों व्यापारी अर्धनग्न हालत में मिले, जिसको लेकर कई चर्चाएं रहीं। 
 
विज्ञापन

याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में मीट जांच करने आए थे चीनी नागरिक

2 of 7
चीनी नागरिकों को गाड़ी से बाहर निकालती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक चाइना के हुनान जुन मिन निवासी जू और सीया मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में मीट की जांच करने आए थे। दोनों विदेशी व्यापारी मंगल पांडे नगर में किराये के मकान में ठहरे हैं। रविवार रात करीब 8:35 बजे ये दोनों व्यापारी अपने गाइड आशीष के साथ मंगल पांडे नगर से फॉर्च्यूनर गाड़ी से निकले थे, जिसे दोनों में से एक चाइना का व्यापारी चला रहा था। गढ़ रोड स्थित रंगोली मंडप के पास फॉर्च्यूनर ने पहले एक कार में टक्कर मारी। इस कार को हिट करने के बाद चालक ने फॉर्च्यूनर को अंधाधुंध दौड़ाना शुरू कर दिया। एक के बाद एक पांच गाड़ियों में फॉर्च्यूनर ने टक्कर मारी। सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर से अपनी पत्नी और बेटी के साथ लौट रहे व्यापारी राजीव रस्तोगी की कार में भी फॉर्च्यूनर के चालक ने जोरदार टक्कर दे मारी। जिसमें राजीव रस्तोगी, उनकी पत्नी शैफाली और बेटी हर्षी तीनों घायल हो गए। 
विज्ञापन

पुलिस ने किया फॉर्च्यूनर का पीछा

3 of 7
नशे में धुत चालक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी के अंधाधुंध दौड़ने और कई लोगों को घायल करने की सूचना पर पुलिस ने फॉर्च्यूनर का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी से दो चीनी नागरिक और स्थानीय युवक मिले। दोनों विदेशी नागरिक अर्धनग्न अवस्था में होना बताए गए।

मोबाइल पर हाथ मारते ही पीटा

4 of 7
फॉर्च्यूनर को उठाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से दोनों विदेशी व्यापारियों और आशीष को उतार लिया। गाड़ी में शराब की बोतल होना बताया गया। इस दौरान एक युवक मोबाइल से उनकी वीडियो बनाने लगा। जिस पर एक व्यापारी ने हाथ मारकर उसका मोबाइल फोन गिरा दिया। जिस पर गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने चाइना के दोनों व्यापारियों समेत तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि लोगों ने फॉर्च्यूनर में हथियार होने की अफवाह उड़ा दी थी। लेकिन गाड़ी से शराब की बोतल ही मिली। 
विज्ञापन

लोगों ने उठाए सवाल

5 of 7
सड़क पर हंगामा करता चाइनीज - फोटो : अमर उजाला
हिट एंड रन का शिकार हुए लोगों ने कहा कि दिल्ली रोड पर इससे पहले शराब के नशे में धुत एक कंटेनर के ड्राइवर ने पांच लोगों की जान ले ली थी। अब विदेशी लोग भी इस शहर में शराब पीकर लग्जरी गाड़ी को अंधाधुंध चलाएंगे तो क्या होगा। पुलिस जांच करे कि गाड़ी कौन चला रहा था और उसके पास लाइसेंस है भी या नहीं। अगर कोई अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता।

 
विज्ञापन

10 मिनट तक मचाया उत्पात 

6 of 7
चीनी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चाइना के दोनों व्यापारियों ने करीब दस मिनट तक गढ़ रोड पर उत्पात मचाया। उनकी फॉर्च्यूनर के सामने जो भी आया, उसे टक्कर मारकर ये चाइनीज चिल्ला चिल्लाकर गाड़ी को दौड़ाते रहे। लोगों के अनुसार एक चाइनीज गाड़ी चलाना बताया गया। लोगों में दहशत फैल गई कि आखिर शहर में कौन आ गया। लोगों ने बदमाश होने की सूचना भी पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज, वीजा और पासपोर्ट की होगी जांच 

7 of 7
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि चाइना के दोनों व्यापारी और गाइड बताया गया आशीष शराब के नशे हैं। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो गई है। इसकी एक रिपोर्ट एलआईयू को भेजकर इनके पासपोर्ट, वीजा और अन्य कागजों की जानकारी मांगी जा रही है। घायल लोगों ने नौचंदी थाने में तहरीर दी है। जिस पर चाइना के इन दोनों व्यापारियों और आशीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें