फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल में सपा नेता व एक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध, शासन से शिकायत, पहले चर्चा में रहे हैं दोनों

Sun, 22 Dec 2019 02:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बवाल में एक सपा नेता और एक अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इन दोनों की इसे लेकर बातचीत होना भी बताया गया है। हालांकि इसको लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। यह भी चर्चा है कि बवाल के बाद माहौल शांत करने के लिए इस अधिकारी से मदद मांगी गई है। इसकी शिकायत शनिवार को लखनऊ में की गई। पुलिस का कहना है कि जल्द इसका खुलासा होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
बवाल के दौरान भागता युवक - फोटो : अमर उजाला
 मेरठ में शुक्रवार को बवाल पूरी प्लानिंग के साथ हुआ। जिसमें एक सपा नेता का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि सपा नेता की एक अधिकारी से सेटिंग थी। जिसके जरिये इसकी प्लानिंग बनाई गई। 

बवाल में पांच युवकों की मौत के बाद सपा नेता से पुलिस ने संपर्क किया। बवाल रोकने में भी उसकी मदद मांगी गई। शनिवार को उक्त सपा नेता और अधिकारी की भी बातचीत हुई है। जिसकी जानकारी लगने पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत लखनऊ में की गई। उक्त अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
पहले भी सुर्खियों में रहे दोनों 
मेरठ में पहले भी सपा नेता और उक्त अधिकारी के संबंधों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। पहले भी दोनों काफी सुर्खियों में रहे हैं। एक बवाल को लेकर दोनों की भाजपा के नेताओं ने लखनऊ में शिकायत की थी। जिसके बाद अधिकारी पर गाज गिरी थी। अब फिर इसको लेकर शहर में चर्चाएं चल रही हैं। 

4 of 6
मुजफ्फरनगर में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
शहर विधायक का किया विरोध
मेरठ में  शनिवार को लिसाड़ी गेट में भीड़ ने शहर विधायक रफीक अंसारी का विरोध कर दिया। शुक्रवार को बवाल में मारे गए आसिफ और अलीम के शव पोस्टमार्टम के बाद लिसाड़ी गेट में पहुंचे तो वहां परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान वहां काफी लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। 

इस बीच वहां पहुंचे शहर विधायक रफीक अंसारी वहां सांत्वना देने पहुंचे तो भीड़ ने उनका विरोध कर दिया। भीड़ ने विधायक से सवाल किया कि वे शुक्रवार को कहां थे। उस समय मौके पर क्यों नहीं पहुंचे थे। इस पर कुछ लोगों ने बीचबचाव कराया, जिसके बाद विधायक वहां से चले गए। इसको लेकर काफी देर तक चर्चाएं चलती रहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
आमने- सामने चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों को किया जा रहा चिह्नित 
सभी युवकों के शवों को कड़ी सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक कराया है। बवालियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी। हालात सामान्य हैं। सभी जगह पुलिस फोर्स तैनात है। -अजय साहनी, एसएसपी 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएम अनिल ढींगरा, कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम - फोटो : अमर उजाला
शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है कार्रवाई कर उन्हीं से वसूली की जाएगी। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस पहचान कर रही है। -अनिल ढींगरा, डीएम 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें