फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: फौजी की ये सच्चाई जानकर चौंक गए अफसर, अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Mon, 10 Dec 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या मामले में आरोपी फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर बड़े- बड़े अधिकारी भी हैरान रह गए। यह खुलासा फौजी से की गई पांच घंटे की पूछताछ के दौरान हुआ है। अगली स्लाइड में जानिए आखिर ऐसा क्या ?
विज्ञापन

2 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर बवाल में फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू रविवार को जेल चला गया। वहीं जितेंद्र के साहस के किस्से सुनकर एसआईटी और एसटीएफ के अफसर भी एक बार को चुप्पी साध गए। सेना के उच्च अधिकारियों ने जितेंद्र को कमंडेशन डिस्क मेडल से सम्मानित किया था।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महाव गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू साल 2013 में सेना में भर्ती हुआ। पहली पोस्टिंग रुड़की में हुई। उसके बाद तैनाती लद्दाख में मिली। यहां के बाद जोधपुर में तैनाती हुई। पिछले पौने दो साल से जम्मू के सोपोर में सेना की 22 आरआर कंपनी में तैनाती हुई।

4 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सामने आया कि 18 नवंबर को ही वह छुट्टी पर आया था। पहले नौ दिन की छुट्टी थी। लेकिन सात दिन की अतिरिक्त छुट्टी करा ली थी। यह भी बताया गया कि 4 दिसंबर को जम्मू में वापसी के लिए रिपोर्टिंग होनी थी। चार को ही वापसी की।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ और जांच में यह पता चला कि फौजी जितेंद्र 26 ऑपरेशनों में शामिल रहा है। फौजी ने भी यही बताया कि वह आखिर गोली क्यों मारता।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
क्या कहना है आरोपी फौजी की पत्नी का ?
स्याना क्षेत्र के चिंगरावठी चौकी पर हुए बलबे के आरोपी फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी प्रियंका ने कहा कि जब मेरे पति घटना के दौरान मौजूद नहीं थे तो वह इंस्पेक्टर को गोली कहां से मारेंगे। गोकशी को लेकर हुए बलवे के दौरान वह मेरे साथ बाजार में थे। उन्होंने कहा कि बेवजह मेरे पति को आरोपी बनाया गया है। बलवे के बाद रात में पुलिस ने घर पर जमकर कहर मचाया।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ मारपीट की। हाथ पर डंडा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घर में रखे सारे सामान तोड़ डाले। शरीर पर पहने गहने भी खींच कर पुलिस अपने साथ ले गई।

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फौजी की पत्नी प्रियंका ने कहा कि 3 दिसंबर को उनकी छुट्टी खत्म हो रही थी। घटना के वक्त वह मेरे साथ स्याना बाजार में थे। ऐसे में गोली मारते हुए उनका वीडियो कहां से आ गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कानून उन्हें जो भी सजा देगा उसे स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं फौजी जीतू की मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मेरे बेटे ने इंस्पेक्टर को गोली मारी है तो मैं उसे खुद गोली मार दूंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें