फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से लेकर नवाजुद्दीन और राजपाल यादव तक, तस्वीरों में देखें बॉलीवुड स्टार्स की लॉकडाउन खेती

Mon, 17 Aug 2020 07:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कोविड-19 महामारी के बीच लगाए गए लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग अपने घरों में कैद रहे। लोगों ने अपने घरों में रहकर रचनात्मक कार्य किए, वहीं बाॅलीवुड स्टार्स भी कुछ न कुछ क्रिएटिव करते नजर आए।

बाॅलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों ने इनडोर जिम के कई वीडियोज अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किए, वहीं कई दिग्गज अभिनेताओं ने कुंकिग में हाथ बंटाया तो कई ने खेती किसानी में हाथ आजमाया। सलमान खान से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खेतों में मेहनत की और इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कीं। आगे तस्वीरों में देखें बाॅलीवुड स्टार्स की लाॅकडाउन खेती:-
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
लाॅकडाउन के दौरान बॉलीवुड स्टार्स विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त नजर आए। कोई गार्डन में झाड़ू लगाता, कोई खेत में धान की रोपाई करता नजर आया। यानी कुल मिलाकर इस दौरान स्टार्स ने प्रकृति के बीच लॉकडाउन का समय व्यतीत किया। 

अभिनेता सलमान खान का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो इस दौरान काफी वायरल भी हुआ था। सलमान लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल फार्म हाउस में धान की रोपाई करते नजर आए, जहां उनके साथ लुलिया वंतूर भी नजर आईं। इसके अलावा सलमान ने एक तस्वीर भी अपने फैन्स के लिए साझा की जिसमें वह हाथों में धान लिए हुए हैं और उनके शरीर पर काफी मिट्टी लगी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
Actor Nawazuddin Siddiqui
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लॉकडाउन का वक्त अपने पैतृक गांव बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में बिताया। इस दौरान उन्होंने अपने खेतों में खूब मेहनत की। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए पोस्ट भी किया। इसके लिए उन्होंने कैप्शन लिखा- गांव में जीवन का आनंद लेते हुए। उगते सूरज के साथ ट्यूबवेल पर हाथ धोते हुए और फावड़ा लिए नवाजुद्दीन की इस वीडियो को खूब लाइक्स मिले।



 

4 of 6
actor dharmendra deol
अभिनेता धर्मेंद्र ने भी लॉकडाउन के दौरान अपने खेतों में खूब समय बिताया। मुंबई के लोनावला फार्महाउस में वह कभी सब्जियां उगाते नजर आए, तो कभी जानवरों को चारा खिलाते नजर आए। हालंकि धरम जी अपना ज्यादातर वक्त इन दिनों अपने फार्महाउस में ही बिताते हैं, जहां उन्होंने गाय भी पाली हुई हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Actor jackie shrauf
अभिनेता जैकी श्रॉफ भी खेती के मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी लॉकडाउन का वक्त अपने फार्म हाउस में गुजारा। अभिनेता इस दौरान बगीचे में प्रकृति के बीच प्रकृति का आनंद लेते नजर आए। जैकी श्राॅफ ने मिट्टी के बर्तन बनाते हुए भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajpal yadav, bollywood news - फोटो : amar ujala
कॉमेडी फिल्मों के मशहूर एक्टर राजपाल यादव ने भी लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी का आनंद लिया। उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें वह फावड़ा चलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह ट्यूबवेल पर नहाते हैं और मस्ती करते भी दिख रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें