फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में छाए वेस्ट यूपी के कलाकार, सुमित ने जीता बेस्ट मूवी अवार्ड, तस्वीरें

Tue, 26 Dec 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म लेखक बंटी राठौर - फोटो : अमर उजाला
साल 2017 मेें शहर के युवा कलाकारों ने सफलता के आसमान को छुआ। जहां नामचीन निर्देशकों के साथ फिल्में साइन कीं तो सनी लियोनी, आयुष्मान खुराना और अरबाज खान जैसे अभिनेताओं के साथ फिल्मी पर्दा साझा किया। बेस्ट प्रोड्यूसर और बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी जीता। नए साल में अपने सपनों को नई ऊंचाइयां देने के लिए ये कलाकार लगातार प्रयासरत हैं। बॉलीवुड में इनके काम को सराहना भी मिल रही है। 2018 में इनके कई बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं।
विज्ञापन

विल्स इंडिया में चमके विवेक के परिधान

2 of 10
विवेक यादव फैशन डिजायनर - फोटो : अमर उजाला
विल्स इंडिया फैशन वीक, डिजायनर नेक्सट इंडिया, फैशन कार्निवाल, फैशन मेनिया, स्टार ऑफ द फैशन अमेजन इंडिया फैशन वीक 2015-17 में अपने बनाए परिधानों को प्रजेंट कर चुके विवेक यादव ने डिजायनिंग के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन किया है। शास्त्रीनगर निवासी विवेक इन दिनों दिल्ली और मुंबई में रहकर गारमेंट डिजायनिंग के क्षेत्र में नाम क मा रहे हैं। विद्या इंस्टीट्यूट से फैशन डिजायनिंग की शिक्षा लेने वाले विवेक का नाम फैशन की मशहूर मैगजीन लॉ फिएस्टा फैशन में भी शामिल हो चुका है। मशहूर फैशन डिजायनर छाया मेहरोत्रा के साथ काम कर रहे हैं। बेस्ट डिजायन कलेक्शन का अवार्ड जीत चुके विवेक ने फिल्म डेलियंस के लिए परिधान बनाए। 2017 में आई फिल्म वेस्टर्न लोकेशन के परिधान भी डिजायन किए हैं। टीवी शो हकीकत, एलबम ऊंची लंबी गड्डी, फूल मूड में, काली गड्डी, आ भी जाओ, तेरी यादों में आदि म्यूजिक एलबम के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजायन कर चुके हैं। मिस्टर एंड मिसेज दिल्ली के रैम्प पर भी विवेक के बनाए गारमेंट हिट हुए।
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल वेडिंग के प्लानर

3 of 10
विराट-अनुष्का की शादी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस साल की सबसे हॉट और चर्चित शादी क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की रही। इस हाई प्रोफाइल वेडिंग के प्लानर शास्त्रीनगर मेरठ निवासी मनोज मित्रा रहे। इन्होंने इस शादी को कराने का पूरा जिम्मा संभाला। इटली में हुई विराट और अनुष्का की डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर दिल्ली और मुंबई में शादी की पार्टी का सारा दारोमदार मनोज मित्रा की वेडिंग प्लानिंग कंपनी शादी स्क्वाएड को मिला। इसी के साथ इस साल की सबसे हॉट सेलिब्रिटी शादी को पूरा कराने का श्रेय भी मेरठ के खाते में आया। उनके काम के लिए बड़ी सराहना मिली। उनके परिजनों ने बताया कि मनोज कई ऐसे समारोह आयोजित करा चुके हैं।

बॉलीवुड को भाई भानी

4 of 10
अभिनेत्री भानी सिंह - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में किस्मत आजमाने निकलीं कंकरखेड़ा की भानी सिंह सनी लियोनी और अरबाज खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आईं। डायरेक्टर राजीव बालिया की फिल्म ‘तेरे लिए’ में भानी सिंह आर्य बब्बर की पार्टनर की भूमिका में दिखीं। दिसंबर 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में भानी ने अभिनेत्री की भूमिका निभाई। भानी के पिता हरिकेश सिंह बैंक से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मम्मी पूनम सिंह सेठ बीके माहेश्वरी स्कूल में शिक्षिका हैं। भानी ने बताया कि 2018 में निर्देशक स्वरूप मंडेरा की फिल्म ‘नन्हे आइंस्टीन’ में सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

​लेखन के साथ अभिनय में आए बंटी

5 of 10
फिल्म लेखक बंटी राठौर - फोटो : अमर उजाला
गोलमाल सीरीज, एक पहेली लीला, खिलाड़ी 786, टोटल धमाल जैसी फिल्में लिख चुके कंकरखेड़ा निवासी बंटी राठौर इस साल दर्शकों के बीच पोस्टर ब्वॉय मूवी लेकर आए। दर्जनों फिल्में लिख चुके बंटी पोस्टर ब्वॉय में पहली बार अभिनय करते भी नजर आए। अक्षय कुमार की कई फिल्मों में संवाद लिख चुके बंटी कहते हैं संवाद लिखते-लिखते कभी सोचा नहीं था कि मैं भी अभिनय करूंगा। लेकिन पोस्टर ब्वॉय में मौका मिला। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। हाल में ही यमला पगला दीवाना का सीक्वल लिखा है, यह मूवी 2018 में रिलीज होगी। बंटी का परिवार आज भी कंकरखेड़ा में रहता है। बंटी दो महीने में एक बार मेरठ जरूर आते हैं।
विज्ञापन

​सुमित ने जीता बेस्ट मूवी अवार्ड

6 of 10
फिल्म प्रोड्यूसर सुमित बैंसला - फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड निवासी सुमित बैंसला ने दो साल पहले मुंबई मलाड में उदय फिल्मस के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। जहां से सुमित अब तक 6 से अधिक एलबम और विज्ञापन फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। लेकिन पहली ही फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिलेगा यह उन्होंने सोचा नहीं था। हाल में पंजाबी पॉप गायक संदीप गुर्जर की एलबम गुर्जरा द मुंडा को लांच किया है। बकौल सुमित एलबम को एक महीने में साढे़ तीन लाख यूट्यूब हिट्स मिलना हमारे लिए खुशी की बात है। उनकी बनाई फिल्म ‘संध्या द अवेकनिंग’ (नारी सशक्तिकरण पर आधारित) को पंजाब फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एडीटर और बेस्ट सोशल इश्यू मूवी का अवार्ड इसी साल मिला है।
विज्ञापन

​मोदी काका पर बनाई फिल्म, 29 को होगी रिलीज

7 of 10
एड ‌फिल्म डायरेक्टर तुषार अमरीश गोयल - फोटो : अमर उजाला
फूलबाग कॉलोनी निवासी तुषार अमरीश गोयल पिछले पांच सालों से फिल्म मेकिंग में हाथ आजमा रहे हैं। एक दर्जन से अधिक टीवी सोप और विज्ञापन फिल्मों को डायरेक्टर कर चुके तुषार गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाई है। फिल्म पूरे देश में 29 दिसंबर को रिलीज हो रही है। डीएवी और करन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई के बाद तुषार ने एनिमेशन और फिल्म मेकिंग में स्नातक किया। इसके बाद फिल्म मेकिंग के लिए मुंबई चले गए। बकौल तुषार पीएम मोदी की वर्किंग स्टाइल पर केंद्रित करती यह फिल्म हमने बनाई है। इसमें विकास मनसे पीएम की भूमिका में हैं। मूवी की शूटिंग बिहार, मुंबई में हुई है। कई शॉर्ट मूवी भी बना चुका हूं। पाश्यिामी नामक शॉर्ट मूवी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड भी मिला और यूट्यूब पर भी हिट हुई। ऋचा चड्ढा और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ मूवी और देवदास भी की है जो जनवरी में रिलीज होगी। तुषार के पिता अमरीश कुमार गोयल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं, मम्मी प्रतिमा गोयल गृहणी हैं।

​पग घुंघरू का रैप बनाकर नाम कमाया 

8 of 10
फिल्म मेकर और रैपर स्पर्श गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर सेक्टर 6 निवासी स्पर्श गुप्ता फिल्म मेकर और रैपर हैं। इन दिनों मुंबई में अभिनय और फि ल्म प्रोडक्शन की दुनिया में सिक्का जमाने के लिए प्रयासरत हैं। बचपन से ही संगीत के शौकीन स्पर्श बताते हैं मेरे पिता स्वर्गीय कुमार अनिल बहुत अच्छे कवि रहे हैं। पिताजी की कई किताबें आई हैं, उन्हीं से मुझमें लेखन का गुण आया। अपने रैप लिखने लगा। केएल इंटरनेशनल से स्कूलिंग के बाद लखनऊ से ग्रेजुएशन किया। मेरा शौक मूवी मेकिंग में आया। बस फिल्में डायरेक्शन में हाथ आजमाने लगा। कवि और रैपर क ो मिलाकर मैंने अपना दूसरा नाम कविरा रख लिया। दूरियां म्यूजिक वीडियो बना चुका हैं। इसे दो लाख से अधिक व्यू मिले हैं। मशहूर गीत डेस्टिफीटो का इंडियन वर्जन भी बनाया इसे 17 लाख व्यूज मिले। पग घुुंघरू का रैप रीमेक बनाया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। स्पर्श की मम्मी नीता गुप्ता हैं। परिवार में दो बड़ी बहनें आस्था व अनुपम हैं।

​‘शुभमंगल’ में आयुष्मान के दोस्त बने आयुष

9 of 10
अभिनेता आयुष सहगल - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों की निजी समस्याओं पर साल 2017 में आई निर्देशक आरएस प्रसन्ना की फिल्म शुभमंगल सावधान में मेरठ के आयुष, अभिनेता आयुष्मान खुराना के दोस्त की भूमिका में नजर आए। नंदन कुंज निवासी आयुष सहगल ने मुंबई में रंगमंच के रास्ते चलकर फिल्मों में अपनी जगह बनाई। अस्मिता रंगमंच ग्रुप के माध्यम से अभिनय की बारीकियां सीख रहे आयुष दीवान पब्लिक स्कूल में शिक्षिका सुचेता सहगल के बेटे हैं। वह छऊ नृत्य और किक बॉक्सिंग भी सीख रहे हैं। दीवान स्कूल से 12वीं के बाद आयुष ने बीटेक में प्रवेश तो लिया। लेकिन मन नहीं लगा तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर अभिनय की राह पकड़ ली। वह 20 से अधिक नुक्कड़ नाटकों में अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन

रियलिटी शो में पहुंचे हर्षवर्धन

10 of 10
मॉडल और एक्टर हर्षवर्धन अहलावत - फोटो : अमर उजाला
दौराला निवासी हर्षवर्धन अहलावत ने जनवरी में स्टार प्लस पर शुरू हो रहे शो इंडिया नेक्सट सुपर स्टार में स्थान बनाया है। डीएमए से पढ़ाई करने के बाद हर्षवर्धन ने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में नाम कमाने की ओर कदम बढ़ाया। मॉडलिंग के अलावा कई विज्ञापन कर चुके हर्षवर्धन को स्टार प्लस के शो में स्थान मिला तो खुशी का ठिकाना न रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी एजी की है। बीएससी करने के बाद वह मुंबई चले गए। यह शो 7 -8 जनवरी से शुरू हो रहा है। शो के प्रोड्यूसर करण जौहर और रोहित शेट्टी हैं। पापा विमल अहलावत, मम्मी सुमन अहलावत हैं। मम्मी सुमन ने बताया कि अगर हर्ष शो में पास होता है तो उसे फिल्म में काम करने का मौका भी मिलेगा। इस शो में हर्षवर्धन एक्टिंग और डांसिंग के साथ अपना जलवा बिखेरेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें