फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान बोले- हम जब ऐसे निकलते हैं तो मेरठ में लग जाता है 'कर्फ्यू'

Wed, 31 Oct 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान
कानपुर की लैदर जैकेट, दिल्ली के गॉगल और बनारस का गमछा डाल जब हम घर से निकलते हैं तो मेरठ में कर्फ्यू लग जाता है। जी हां, यह कहना है शाहरुख खान का लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर किंग खान मेरठ में कर्फ्यू क्यों लगवाना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
शाहरुख खान
दरअसल बॉलीवुड के किंग खान 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम है 'बउआ'। अपनी इस फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं फिल्म में उनका किरदार बउआ भी उन्हीं की तरह प्रसिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
शाहरुख खान
बउआ को कितना पसंद किया जा रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म की कास्टिंग टीम ने 'बउआ' नाम से एक अलग ट्विटर अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट पर फिल्म में बउआ का किरदार निभा रहे बउआ के डॉयलॉग ट्वीट किए जा रहे हैं।

4 of 9
शाहरुख खान
मंगलवार को एक ट्वीट किए पोस्ट में लिखा कानपुर की लैदर जैकेट, दिल्ली के चश्मे, और बनारस का गमछा डाले जब हम घर से निकलते हैं तो मेरठ शहर में ऐसा ही कर्फ्यू लग जाता है। आगे जानें इस फिल्म के कुछ और रोचक डायलाॅग।
विज्ञापन

5 of 9
शाहरुख खान
इससे पहले भी इस बउआ के अकाउंट से ट्वीट किया गया जिसमें बउआ कह रहे हैं, बांहे फैलाए खड़े हैं कब से तुम्हारे छज्जे के नीचे, लाइफ बना देंगे तुम्हारी अब जो लग गए हैं तुम्हारे पीछे! हालांकि इस पर शाहरुख ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से रीट्वीट करते हुए लिखा बउआ सिंह सुना है तुम जिसके पीछे लग जाते हो उसकी लाइफ बना देते हो... तुम्हारे पीछे कोई लग जाए तो क्या बनाते हो भाई...?

 
विज्ञापन

6 of 9
शाहरुख खान
इसके बाद बउआ ने एक और ट्वीट किया जिसमें वह कह रहे हैं- हमारा तो कच्छा भी 'लुईस विट्टन' खुद सिलता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
शाहरुख खान
पहला मोबाइल फोन- 1973
पहली सेल्फी- 1839
बातें किसे करनी थीं हमने तो मोबाइल बनाया ही सेल्फी के लिए है।

8 of 9
सलमान खान
खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान व सलमान खान एक साथ नजर आएंगे। यही नहीं सलमान भी फिल्म के एक गाने में लैदर जैकेट और बनारस के गमछे में शाहरुख संग ठुमके लगाते दिखेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
शाहरुख खान
हम जैसा हीरो बनने का शौक तो सभी लोग रखते हैं, पर ये मत भूलो बेटे के बड़े बड़े हीरो भी जीरो से शुरू करते हैं।
खैर! फिल्म जीरो आखिर कैसी होगी ये तो रिलीज होने के बाद ही मालूम चलेगा,लेकिन फिल्म का किरदार कितना दिलचस्प होगा इस बात का अंदाजा बउआ की बातों से लगाया जा सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें