फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम केस सुनवाई: सौरभ को थी पत्नी के अफेयर की भनक, मां से जताई थी हत्या की आशंका, दोस्त ने दी अहम गवाही

Fri, 05 Jun 2026 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत में हुई फाइनल बहस के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए महत्वपूर्ण तथ्य न्यायालय के समक्ष रखे।
विज्ञापन
1 of 6
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। तीसरे चरण की अंतिम बहस में अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि मृतक सौरभ को अपनी जान का खतरा होने की आशंका पहले से थी। न्यायालय में यह भी बताया गया कि घटना वाली रात एक गवाह ने आरोपी साहिल शुक्ला को सौरभ के घर जाते हुए देखा था।

यह भी पढ़ें: UP: देवबंद से जुड़े मोहाली बम साजिश के तार, ग्राम प्रधान का भाई गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच

 
विज्ञापन

2 of 6
सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल-मुस्कान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अदालत में पेश किए गए अहम बयान
जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में बृहस्पतिवार को तीसरे चरण की अंतिम बहस हुई। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय के समक्ष उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का विस्तृत उल्लेख किया। अभियोजन पक्ष ने विभिन्न गवाहियों को जोड़ते हुए घटना की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 6
सौरभ हत्याकांड- विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
मां ने बताया था बेटे ने जताया था डर
अभियोजन पक्ष के अनुसार, सौरभ की मां रेणू ने अपने बयान में कहा था कि उनके बेटे ने उन्हें पहले ही बताया था कि उसकी पत्नी मुस्कान और साहिल शुक्ला के बीच संबंध हैं। साथ ही उसने यह आशंका भी जताई थी कि दोनों उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। अभियोजन ने इस बयान को मामले की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए न्यायालय के समक्ष रखा।

4 of 6
वह मकान जहां हुई थी सौरभ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोस्त की गवाही बनी अहम
मामले में गवाह बने सौरभ कुमार ने अपने बयान में बताया कि वह मृतक का करीबी मित्र है। उसने दावा किया कि घटना वाली रात उसने साहिल शुक्ला को सौरभ और मुस्कान के घर जाते हुए देखा था।बाद में उसे सौरभ की हत्या की जानकारी मिली। अभियोजन पक्ष ने इस गवाही को भी अपने तर्कों का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विज्ञापन

5 of 6
नीला ड्रम केस, सौरभ हत्याकांड, साहिल मुस्कान केस - फोटो : अमर उजाला
आज होगी चौथे चरण की अंतिम बहस
मामले में अब चौथे चरण की अंतिम बहस शुक्रवार यानी आज होगी। इसके बाद अदालत में दोनों पक्षों की दलीलों और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह मामला मेरठ के चर्चित मामलों में शामिल रहा है और इसकी सुनवाई पर लगातार लोगों की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शासकीय अधिवक्ताओं ने जताया आभार
इसी बीच जिला न्यायालय परिसर में आयोजित एक बैठक में शासकीय अधिवक्ताओं ने मानदेय बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने की। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे। बैठक में अनेक शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें