मेरठ जेल में बंद पति की हत्या की दोषी मुस्कान ने बड़ी बेटी से मिलने की गुहार लगाई है। मुस्कान की मांग पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सलाह दी है कि वह अपने परिजनों के नाम चिट्ठी लिखे। वहीं, फैसले से पहले सौरभ की मां भी बड़ा बयान दिया है।
मेरठ जिला न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने से ठीक एक दिन पहले, अपने पति सौरभ की हत्या की दोषी मुस्कान ने अपनी सात वर्षीय बड़ी बेटी से मिलने की गुहार लगाई है। इस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने मुस्कान से कहा है कि यदि उसके मायके वाले बच्ची को लेकर जेल आते हैं तो वह उसे मिलवा देंगे।
इसके लिए उन्होंने मुस्कान को परिजनों के नाम चिट्ठी लिखने की सलाह दी है। मुस्कान की बड़ी बेटी फिलहाल अपनी ननिहाल में रहती है, जबकि उसकी छोटी बेटी जेल में उसके साथ ही रह रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा कारणों से मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे। सजा का समय नजदीक देखकर दोनों ने जेल में भरपेट भोजन करना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 11
कोर्ट में दोषी सुनाने के बाद कोर्ट से बाहर आकर मीडिया को जानकारी देती मृतक सौरभ की मां व साथ में भाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैसे मेरे बेटे को काटा, वैसी ही मिले सजा - रो पड़ीं सौरभ की मां
सौरभ की मां रेनू देवी ने कहा कि मुस्कान और साहिल ने उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की है, इसलिए दोनों को फांसी मिलनी चाहिए। अगर उन्हें फांसी नहीं होती तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
4 of 11
कोर्ट से बाहर आकर मीडिया को जानकारी देती मृतक सौरभ की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मुस्कान ने सौरभ पर अलग रहने का दबाव बनाया और वह किराए के मकान में रहने लगी थी। सौरभ के भाई बबलू ने कहा कि सजा का एलान होने के बाद वे शासन से दोनों दोषियों को मेरठ से दूर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की जेलों में शिफ्ट करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
5 of 11
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीला ड्रम कांड : साहिल-मुस्कान को आज मिलेगी गुनाहों की सजा
मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
6 of 11
डीजी कोर्ट में दोषी सुनाने के बाद कोर्ट से बाहर आते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। फिर दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात की देश भर में चर्चा थी।
विज्ञापन
7 of 11
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर तरह-तरह मीम बने थे। इंद्रानगर निवासी सौरभ राजपूत ने ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी से 2016 में प्रेम विवाह किया था। सौरभ लंदन में नौकरी करते थे और पत्नी मुस्कान मेरठ में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान मुस्कान के अपने पुराने दोस्त साहिल शुक्ला से करीबी संबंध बन गए।
8 of 11
कोर्ट में दोषी सुनाने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया को जानकारी देते सौरभ के अधिवक्ता विजय बहादुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 फरवरी 2025 को सौरभ अपनी छह साल की बेटी और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से आए थे। इस दौरान सौरभ को मुस्कान और साहिल शुक्ला के संबंधों की भनक लग गई थी और वह विरोध करने लगा था। संबंधों में बाधा बनने पर मुस्कान ने नशे की गोलियां देने के बाद प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी थी।
9 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश से लौटने पर हुआ था खुलासा
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए हिमाचल के शिमला, मनाली और कसोल घूमने चले गए थे। मुस्कान अपने साथ सौरभ का मोबाइल भी लेकर गई थी। वह यह दर्शाना चाहती थी कि वह सौरभ के साथ घूमने गई थी।
10 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के वहां से लौटने पर 18 मार्च को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। 12 मई 2025 को जांच पूरी कर करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
गवाहों और साक्ष्यों की कड़ी अभियोजन पक्ष जोड़ने में कामयाब रहा था। इसके चलते अदालत ने दोनों को दोषी माना था। गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों जेल में बंद हैं। दोषी करार देने के बाद जेल में उनकी काउंसिलिंग भी कराई गई है।