फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम केस: सौरभ-मुस्कान के किराये के मकान का ताला पुलिस ने खोला, बेटे का सामान ले गईं मां और भाई

Thu, 29 Oct 2026 10:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: पुलिस ने ब्रह्मपुरी स्थित किराए के मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद सारे सामान की सूची बनाई। इस दौरान पीहू की किताबें इधर-उधर पड़ी रहीं। सौरभ के कपड़े देखकर उसकी मां रेनू देवी की आंखें भर आईं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
मकान खोलती पुलिस और सौरभ का भाई बबलू। - फोटो : अमर उजाला
नीले ड्रम वाले हत्याकांड के बाद ब्रह्मपुरी में सील किए गए सौरभ राजपूत और उसकी पत्नी मुस्कान के किराये के कमरे का ताला बृहस्पतिवार को पुलिस ने खोल दिया। पुलिस ने ईंटों से मकान के दोनों ताले तोड़े। पहले मेन गेट का ताला तोड़ा गया। इसके बाद घर में प्रवेश करने वाले दरवाजे का ताला तोड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वह बेड, जिस पर सौरभ की हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
मकान का दरवाजा खोलते समय सौरभ राजपूत की मां रेणु देवी, बड़ा भाई राहुल उर्फ बबलू और मकान मालिक ओमपाल सिंह मौजूद थे। उनकी देखरेख में मकान खोला गया। मकान खोलने के बाद पुलिस ने लिखापढ़ी के साथ अंदर रखा सामान सौरभ के बड़े भाई राहुल को सौंप दिया। पुलिस ने पूरे सामान की सूची बनाई। सामानों की सूची को जनरल डायरी में दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
जेल पहुंचीं पूनम पंडित और सौरभ की मां। - फोटो : अमर उजाला
मकान के अंदर सौरभ के कपड़े और सामान देखकर उसकी मां व भाई भावुक हो गए। जैसे ही वे मकान के उस कमरे में गए, जिसमें सौरभ की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़ों को नीले ड्रम में सील किया गया था, तो फफक पड़े। पुलिस ने किसी तरह उन्हें संभाला। 
 

4 of 7
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लंबे समय से मकान बंद था। ऐसे में चूहों ने मकान में रखे कपड़े, गद्दे और अन्य सामानों को काट रखा था। चारों तरफ कपड़े, जूते और सामान बिखरा मिला। बाथरूम में सौरभ की बनियान टंगी थी। कमरे में फैली पीहू की किताबें, खिलौने भी चूहे कुतर चुके थे।
 
विज्ञापन

5 of 7
सौरभ हत्याकांड, मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
ये सामान ले गए सौरभ के परिजन
परिजनों ने सौरभ के कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान उस मकान से निकाल लिया, लेकिन पीहू और मुस्कान के कपड़े, खिलौने छोड़ दिए। सौरभ के बैग, कपड़े, मिक्सी, गैस, बर्तन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, प्रेस, स्पीकर, टीवी, लकड़ी की अलमारी, लकड़ी का पलंग, दो गद्दे, कपड़ों का स्टैंड, सिंगल बेड, ट्रॉलीबैग, जूते, पंखा, पर्दा, अलमारी, रूम हीटर, इन्वर्टर, बैटरी, मोबाइल चार्जर, स्टील का ड्रम, बर्तन, चांदी के बिछवे, चांदी की पायल, मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक, सौरभ का एटीएम कार्ड, 1 सोने का लॉकेट, 14,500 रुपये कैश लिए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
मुस्कान रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला
सौरभ की मां संग कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित जेल पहुंचीं
कोर्ट से फांसी की सजा पा चुके मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं। कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित, सौरभ की मां रेणु देवी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचीं, जहां उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने की मांग रखी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौरभ और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
सौरभ की मां ने लगाया आरोप
सौरभ की मां ने आरोप लगाया कि मुस्कान और साहिल का परिवार एक होकर अब उनको जान से मारने की कोशिश कर रहा है। आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे राहुल उर्फ बबलू का एक्सीडेंट कराया गया, जिसमें राहुल को काफी चोटें आई हैं। वहीं, पूनम पंडित ने कहा कि मुस्कान और साहिल हाईकोर्ट जाएंगे, तो वो सुप्रीम कोर्ट में जाकर फांसी की सजा के लिए अपील करेंगी।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: क्लीनचिट देकर खोल दी ग्रीन हॉस्पिटल की सील, नाराज डिप्टी सीएमओ बोले- शुक्रवार को दे दूंगा इस्तीफा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें