फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ दहल उठा मुजफ्फरनगर का ये गांव, शवों के उड़े चिथड़े, तस्वीरें देख कांप जाएंगे

Wed, 27 Jun 2018 11:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

2 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थाने का गांव सरवट सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे अचानक तेज धमाके के साथ दहल उठा। धुएं का गुबार छटने के बाद चारों ओर घायलों को देख लोग कांप उठे। करीब 20 मीटर की दूरी तक धमाके का व्यापक असर पड़ा। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी तक धमाके की आवाज लोगों ने सुनीं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस के साथ ही राहगीर और आसपास के लिए मदद करने के लिए जुट गए।
विज्ञापन

3 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट का मेन रोड सुबह करीब 9.35 तक पूरी तरह से सामान्य था। पांच मिनट बाद ही 9.40 बजे कब्रिस्तान के सामने स्थित कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके ने पूरे सरवट गांव को दहला दिया।

4 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
स्क्रैप में आए विस्फोटक को नासमझी में तोड़ते वक्त तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग सहम उठे। इसके बाद चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। जबरदस्त विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां चारों ओर घायलों के साथ ही कबाड़ी निसार का चिथड़े उड़ा शरीर व करीब 12 मीटर की दूरी पर स्थित सड़क के डिवाइडर पर एक बाइक सवार की लाश पड़ी थी। उक्त बाइक सवार की शनाख्त बाद में खालापार निवासी शहजाद आलम पुत्र अताउर्रहमान के रूप में हुई, जिसके सिर में गंभीर चोट थी, जो मौत की वजह रही।
विज्ञापन

5 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कबाड़ी की दुकान से चंद कदमों की दूरी पर मकान मालिक नवाजिश टूटी कुर्सी पर पड़ा था, जिसका एक हाथ पूरी तरह से उड़ चुका था और पूरा शरीर जख्मी था। उससे कुछ दूरी पर कबाड़ी की लाश के दूसरी तरफ लहूलुहान ताजिम निवासी, इंदिरा कॉलोनी पड़ा था, जिसकी चार दुकानें छोड़कर वेल्डिंग की दुकान थी। इनके अलावा राहगीरों में इमरान कॉलोनी निवासी कौसरजहां, हाजीपुरा निवासी यूसुफ, शोएब निवासी जनकपुरी सड़क पर घायलावस्था में पड़े कराह रहे थे।
विज्ञापन

6 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इन सभी के हाथ-पैर बुरी तरह से जख्मी थे। कबाड़ी की दुकान से करीब दस मीटर की दूरी पर स्थित आटा चक्की चलाने वाला नौशाद भी लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिसके पेट पर विस्फोटक के असर से गंभीर घाव हो गए थे। घटना के चंद मिनट बाद सिविल लाइंस थाने की चीता बाइक सवार पुलिसकर्मी सबसे पहले मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तत्काल अफसरों को सूचना देने के साथ ही फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किए।
विज्ञापन

7 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके करीब दस मिनट बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी व ठीक 13 मिनट बाद, यानि 9.53 बजे पहली एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पहुंचते ही चीता के पुलिसकर्मियों ने पास ही में स्थित बाइक मैकेनिक इंतजार के साथ मिलकर घायलों को एक-एक कर एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

8 of 8
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ देर बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और जो भी साधन जिसे मिला, उसी से घायलों को जिला अस्पताल भेजने में सहयोग किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें