फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ऐसे हुआ विस्फोट, दहल उठे आसपास के लोग, एक महिला की मौत, देखें ये तस्वीरें

Sat, 25 May 2019 09:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में गंगोह रोड स्थित चंद्र विहार कॉलोनी में घर में पटाखों की पैकिंग के दौरान विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ मकान की छत टूट गई तो पड़ोसियों के मकानों में भी दरारें आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और आसपास के लोग दहल उठे। अगली स्लाइडों में देखें तस्वीरें:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
वहीं हादसे में पैकिंग कर रही महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी उसकी बेटी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
मकान में बनते थे पटाखे - फोटो : अमर उजाला
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गंगोह रोड स्थित चंद्र विहार में सावित्री (55 वर्ष) अपनी बेटी सीमा (22 वर्ष) और बेटे विनोद के साथ रहती थी। सावित्री और सीमा अपने घर की दूसरी मंजिल पर पटाखे बनाने का कार्य करती थी।

4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग सात बजे सावित्री और सीमा ऊपर कमरे में पटाखों की पैकिंग कर रही थीं जबकि विनोद नीचे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखों में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ऊपर कमरे की छत धराशाई हो गई जहां पटाखे रखे थे। नीचे की ओर उस हिस्से का लिंटर भी टूट गया। धमाकों के साथ पटाखे फूटते रहे। इससे सावित्री और सीमा बुरी तरह झुलस गईं। धमाकों की आवाज बंद होने पर लोगों ने सावित्री और सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय, कुतुबशेर थाना पुलिस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

6 of 7
विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
धमाके से दहल गए कॉलोनी के लोग 
सुबह सात बजे अचानक हुए पटाखों के धमाके से कॉलोनी के लोग दहल उठे। आसपास के मकानों की दीवारों में दरार आ गई तो खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर भागे। वहां सावित्री के मकान में पटाखों की आवाज सुनाई दी। पड़ोस में ही रहने वाली सुदेश ने बताया कि लगभग सात बजे वह अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थीं। धमाका इतना तेज हुआ कि बच्चे चारपाई से नीचे गिर पड़े और डर के मारे उससे लिपट गए। वह दो बच्चों को लेकर घर से बाहर की ओर भागी। एक बच्ची लवी घर के अंदर रह गई। पड़ोस में मकान गिरता देख वह घबरा गई। वह किसी प्रकार उसे भी निकालकर लाई। ऐसा लगा जैसे सिलिंडर फटे हों। सावित्री के घर से चीख सुनाई दे रही थीं। एक घंटे तक सभी लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पटाखा दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
झुलसी युवती की हालत गंभीर 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पटाखों की पैकिंग के दौरान विस्फोट हुआ। इसमें सावित्री और सीमा झुलस गए थे। सावित्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीमा की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें