फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU Mahapanchayat: पहलवानों के धरने पर घमासान, पुलिस चौकन्नी, टकराव के आसार, तस्वीरों में भाकियू का दिल्ली कूच

Sun, 28 May 2023 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन की ओर से  आज दिल्ली-यूपी बॉर्डर स्थित गाजीपुर में पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलो से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। कई स्थानों पर पुलिस द्वारा कूच करने वाले कार्यकर्ताओं को रोकने पर टकराव के आसार हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही कई भाकियू नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया। मुजफ्फरनगर, बागपत व मेरठ में टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

सड़कमार्ग से गुजरने वाली सभी गाड़ियों व वाहनों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। कई गाड़ियों को पुलिस ने रोककर वापस भी भेज दिया है। हालांकि राकेश टिकैत तकरीबन 300 कार्यकर्ताओं के साथ यूपीगेट की ओर रवाना हुए, उन्हें भी टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस ने रोका लेकिन एसपी सिटी से वार्ता करने के बाद वे आगे यूपी गेट के लिए रवाना हो गए। वहीं पश्चिमी यूपी में पुलिस प्रशासन तो किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट है ही। साथ ही भाकियू व किसान कार्यकर्ता भी अलर्ट मोड पर है कि पदाधिकारियों के आदेश आते ही दिल्ली के लिए कूच कर दिया जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन को यह भनक लगते ही कि सपा विधायक अतुल प्रधान भी जंतर मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे हैं, तो पुलिस उनके शस्त्रीनगर आवास पर पहुंच गई और  सपा विधायक अतुल प्रधान को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार पहलवानों के धरने को कमजोर करना चाहती है।
विज्ञापन

3 of 9
किसान - फोटो : Amar ujala
वहीं शनिवार रात को  राजकुमार करनावल को उनके गांव करनावल में, उज्ज्वल को सरूरपुर में और मोनू व महबूब को उनके गांव में नजरबंद किया गया। जिला अध्यक्ष अनुराग के आवास समेत कई कार्यकर्ताओं के घर पुलिस पहुंची, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। 

4 of 9
काशी टोल प्लाजा पर गौरव टिकैत - फोटो : अमर उजाला
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पंचायत को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पंचायत जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरने के समर्थन में है। भाकियू देश की बेटियों के साथ है। 
विज्ञापन

5 of 9
भाकियू के दिल्ली कूच के दौरान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भाकियू पदाधिकारियों के अनुसार एक पंचायत गाजीपुर बॉर्डर पर और महिलाओं की एक पंचायत नए संसद भवन पर भी होगी। इसमें काफी संख्या में महिलाएं संसद भवन पहुंचेंगी। पंचायत में शामिल होने के लिए लोग अपने-अपने वाहनों से आज सुबह निकल गए। सुबह से ही सभी कार्यकर्ता पंचायत की तैयारी में लगे थे। हालांकि कई स्थानों पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और वापस भेज दिया।
विज्ञापन

6 of 9
भाकियू नेता - फोटो : Amar ujala
मुजफ्फरनगर से खाप चौधरी और भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह जिला मुख्यालय से  भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कारों के काफिले में निकले। 
विज्ञापन

7 of 9
वाहनों की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में किसानों के दिल्ली कूच के एलान को लेकर पुलिस अलर्ट रही। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड समेत जिले के बॉर्डर और दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर रात भर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की थी। अब अब तक भी वाहनों को चेक करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

8 of 9
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद से राष्ट्रीय आह्वान पर नागल क्षेत्र से करीब सौ भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत में शामिल होने के लिए कूच कर गए। 
विज्ञापन

9 of 9
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाकियू की पंचायत को लेकर मेरठ में भी अलर्ट रहा। काशी टोल प्लाजा पर एसपीसिटी पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। राकेश टिकैत 300 लोगों के साथ निजी गाड़ियों से काशी टोल प्लाजा से निकले। इस दौरान पुलिस बल ने उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता के बाद उनका काफिला शांतिपूर्ण तरीके से गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हो गया।

मेरठ में कई जगहों पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग और विडियग्राफी करती नजर आई। इस दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस की दमनकारी नीति चल रही है, यही हाल रहा तो फिर क्रांति आएगी।  कार्यकर्ताओं को घरों में रोका जा रहा है। यह ठीक नही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें