मेरठ में भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। कोर्ट में सरेंडर करने से पूर्व विनीत भड़ाना की आरोपी रोबिन से मुलाकात हुई थी। हत्या के लिए विनीत भड़ाना ने अपनी पिस्टल दी थी। भड़ौली गांव में पुलिस बल तैनात है।
मेरठ के किठौर मेंम शनिवार सुबह भैंसा बुग्गी में खेत से चारा लेने गए भाजयुमो मंडल के महामंत्री बीडीसी व प्रमोद भड़ाना की हत्या के लिए कोर्ट में सरेंडर करने से पहले शिवम उर्फ गोलू गैंग के विनीत भड़ाना ने ही रोबिन को अपने हथियार सौंपे थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश होकर वह मेरठ की जेल में चला गया था। पिस्टल मिलने के बाद रोबिन ने वारदात को अंजाम दिया। प्रमोद के साथ प्रधान कुसुम के पति अंकित की हत्या करना विनीत व रोबिन का टारगेट था।
प्रमोद की हत्या के बाद रोबिन ने प्रधान पति के साथी शुभम की तलाश में भट्ठे पर भी गया था। पुलिस को अनुमान है कि हत्यारोपी रोबिन क्षेत्र में ही छिपा हुआ है। इसी कारण गांव में प्रधान और मृतक प्रमोद के घर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
2 of 9
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपना बदला लेने के लिए रोबिन से कराई प्रमोद की हत्या
सीओ किठौर प्रमोद कुमार के अनुसार, भड़ौली गांव का ही विनीत भड़ाना किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बुधवार को उसने हापुड़ जनपद के गांव नानपुर में भड़ौली गांव के ही शुभम पर फायरिंग की थी। गढ़मुक्तेश्वर थाने पर शुभम के साथ प्रमोद भड़ाना और अंकित भी रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे।
विनीत के अलावा राहुल और रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज कराने में प्रमोद और अंकित पैरोकारी कर रहे थे। इसी बात से विनीत दोनों से खफा था। इसका बदला लेने के लिए उसने रोबिन को अपने हथियार देकर प्रमोद की हत्या कराई और गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस की दबिश के बाद प्लान बनाकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया।
4 of 9
शुभम, जिस पर चार दिन पूर्व विनीत भड़ाना ने चलाई थी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक के पैर बांधकर जंगल में पीटने वाला वीडियो वायरल
गोलू गैंग के विनीत भड़ाना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गोलू, विनीत और सोनू एक युवक के पैर बांधकर जंगल में पीट रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
आरोपी रोबिन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन बाद भी हत्यारोपी नहीं पकड़ा
बीडीसी प्रमोद भड़ाना की हत्या करने का आरोपी रोबिन भड़ाना को दो दिन बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी। हालांकि पुलिस ने रोबिन पर दबाव बनाने के लिए ज्यादातर रिश्तेदारों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस को ये भी चिंता सता रही है कि रोबिन कहीं फिर कोई घटना को अंजाम न दे दे।
विज्ञापन
6 of 9
घटनास्थल पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोबिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगीं हैं। पुलिस का कहना है कि सरेंडर की भी संभावना भी जताई जा रही है। इसके लिए कोर्ट में भी पुलिस नजर रखेगी। रोबिन को पकड़कर गुडवर्क करने के लिए हापुड़ की गढमुक्टेश्वर पुलिस भी क्षेत्र में दबिश दे रही है। सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में लगी है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जल्द आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
भाजपा नेता की हत्या
मेरठ के किठौर इलाके के भड़ौली गांव में शनिवार सुबह भैंसा बुग्गी में खेत से चारा लेने गए भाजयुमो मंडल महामंत्री व बीडीसी प्रमोद भड़ाना (35) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। उन्हें तीन गोली लगीं। बुधवार को गांव के ही शिवम पर गढ़मुक्तेश्वर नानपुर में फायरिंग की गई थी। प्रमोद भड़ाना और प्रधान कुसुम के पति अंकित ने शिवम पक्ष के साथ गांव के रोबिन पर हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपी रोबिन ने वारदात को अंजाम दिया।
8 of 9
प्रमोद की हत्या के बाद घर पर मौजूद पिता व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित की गाड़ी और उनके घर के बाहर फायरिंग
आरोपी ने प्रमोद की हत्या के बाद अंकित की गाड़ी और उनके घर के बाहर जाकर भी फायरिंग की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि तीन टीमें गठित की गई हैं। ग्राम प्रधान के ससुर सतीश के अनुसार, भाजयुमो के किठौर मंडल महामंत्री प्रमोद भड़ाना सुबह आठ बजे पशुओं का चारा लाने भैंसा बुग्गी से खेत जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गन्ने के खेत में छिपे रोबिन ने पिस्टल से प्रमोद पर गोलियां बरसा दीं। प्रमोद को तीन गोलियां लगीं। भैंसा भी पैर में दो गोली लगने से घायल हो गया।
ग्राम प्रधान पति सतीश, इन पर भी आरोपी ने गोली चलाई थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलने पर वह पुत्र अंकित के साथ मौके पर जा रहे थे। रास्ते में रोबिन ने उनकी गाड़ी पर भी फायर किया। वे किसी तरह बच गए। इसके बाद आरोपी ने उनके घर के बाहर भी कई फायर किए और बाइक से भाग निकला। प्रमोद को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। भाई विनोद ने रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट कराई। कई लोग हिरासत में लिए गए।