फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड: नाश्ते में दी थी नींद की गोली, बेहोश होने पर रेलकर्मी को मारा; शिवानी की हैरान करने वाली कहानी

Tue, 08 Apr 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अचल चौधरी, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर जिले में रेलकर्मी दीपक हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में कातिल पत्नी शिवानी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस हत्याकांड की एक-एक कड़ी को जोड़ने की कोशिश में लगी है। 
विज्ञापन
1 of 11
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रेल कर्मी दीपक कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी शिवानी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी पत्नी ने पुलिस नींद की गोली देने से हत्या करने तक की कहानी सुनाई। कहानी ऐसी कि पुलिस भी हैरान हो गई। 

कातिल पत्नी शिवानी ने पति दीपक को नाश्ते में नींद की चार गोलियां दी थी। जिसकी वजह से दीपक अर्द्धबेहोशी की हालत में चला गया था। इसके बाद शिवानी ने गला दबाकर दीपक को मार डाला।
विज्ञापन

2 of 11
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिवानी ने बाएं हाथ से ही दीपक का गला घोंटा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शिवानी का एक हाथ पहले टूट गया था जोकि अब उतना मजबूत नहीं रहा था। ऐसे में शिवानी ने बाएं हाथ से ही दीपक का गला घोंट दिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि दीपक को शिवानी ने नाश्ते में नींद की चार गोलियां दे दी थी। जिसकी वजह से वह अर्द्धबेहोशी की हालत में चला गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

3 of 11
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
... मुस्कान से कम नहीं है शिवानी 
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके ड्रम में शव को बंद करने के बाद चर्चा में आई मेरठ की मुस्कान सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नीले ड्रम को लेकर तमाम रील बन रही हैं। उधर, बिजनौर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवानी भी मुस्कान से काम नहीं है। हत्याकांड में हार्ट अटैक का नाटक करना शिवानी का प्रपंच था। 

 

4 of 11
bijnor murder case - फोटो : संवाद
शिवानी ने युवक को जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़ 
पुलिस शिवानी से पूछताछ कर रही थी, हत्याकांड में कड़ी से कड़ी जोड़ने के प्रयास में शिवानी ने एक युवक का नाम बताया, जिसे बुलाया गया और शिवानी के सामने बैठा कर दोनों की बातचीत कराई गई। उक्त युवक बोला कि वह झूठ बोल रही है, जिस पर पुलिस के सामने ही शिवानी ने उसको ताबड़तोड़ थप्पड जड़ दिए। थप्पड़ खाने के बाद भी युवक ने शिवानी के झूठ में हां नहीं कहा। 
विज्ञापन

5 of 11
दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। 
विज्ञापन

6 of 11
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में गमजदा परिजन - फोटो : संवाद
17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह
दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। 
विज्ञापन

7 of 11
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में रेलकर्मी की हत्या पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी
बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

8 of 11
विलाप करती दीपक की मां - फोटो : वीडियो ग्रैब
सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी 
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। 

9 of 11
जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब
हत्या होना स्वीकारा, साथ में कौन रहा 
एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। 

 

10 of 11
दीपक हत्याकांड में दर्ज एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ में नौकरी कर चुका था दीपक 
दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी।
 
विज्ञापन

11 of 11
दीपक हत्याकांड में दर्ज एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
शक और मारपीट बनी हत्या का कारण 
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि रेल कर्मी दीपक हत्याकांड में आरोपी पत्नी शिवानी का चालान कर दिया गया है। बताया कि दीपक अपनी पत्नी पर किसी और से संबंध होने का शक करता था। शक के चलते ही अक्सर मारपीट करता था। वहीं, शिवानी को अपनी ससुराल से अलग नजीबाबाद में ही रहना थी। इन वजह को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और शिवानी ने गला घोंट कर दीपक की हत्या कर दी। हत्या से पहले नींद की चार गोली उसके नाश्ते में मिला दी थी।

यह भी पढ़ें: यूपी का दीपक हत्याकांड: मासूम रोता रहा, रेलकर्मी पति संग ये काम करती रही शिवानी; फोन रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें