फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 28 लोग डूबे, एक महिला की मौत, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Fri, 24 Aug 2018 09:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 13
नदी में नाव पलटी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सूचना है कि 28 लोगों से सवार नाव गंगा में पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आगे जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह हादसा देवलगढ़ गांव में हुआ। शुक्रवार को यहां गंगा नदी पार करते समय एक नाव तेज बहाव में आने के कारण डूब गई।
विज्ञापन

3 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हादसे के वक्त नाव में 28 लोग सवार थे। अभी तक एक महिला के शव को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 17 लोगों को बचा लिया गया है।

4 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सभी लोग वैभगलगढ़ गांव के रहने वाले थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और नाव तेज बहाव में आ गई।
विज्ञापन

5 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मंडावर थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी अंशु माली भारती का कहना है कि यह घटना पानी के तेज बहाव की वजह से हुई है।
विज्ञापन

6 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
गोताखोरों की टीम ने सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन

7 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार थाना मंडावर के गांव देवलगढ़ की महिलाएं और पुरुष रोज की तरह पशुओं का चारा लेने के लिए नाव पर सवार होकर गंगा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिला प्रशासन के अधिकारी पीएसी के तैराकों की मदद से लापता ग्रामीणों को तलाश रही है।

8 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
ये लोग निकाले गए बाहर 
सूबे सिंह, वेदपाल, मूलचंद, नेत्रपाल, ज्योति, रामवती, शारदा, झोरी, कमलेश, संतोष देवी, रामेंद्र, आकाश, सुशील, शीशपाल, सरोज, सोजवीर, जेहरी गंगा की धारा में बहे। इन्हें निकाल लिया गया है। इनमे ज्योति, सरोज व रामवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
ये हैं लापता 
मीना, रिया, कुसुम, भूरिया, परवेश, अमिता, सुनीता समेत दस किसान लापता हैं।

10 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगे देखें और तस्वीरें...

11 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
फोटो

12 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

13 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें