फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवी-नुपूर की लव स्टोरी की 13 खूबसूरत तस्वीरें, यकीन मानिए देखते रह जाएंगे आप

Thu, 16 Aug 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
भुवनेश्वर कुमार पत्नी के साथ
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपूर नागर आज 27 साल की हो गईं। भुवनेश्वर ने इस मौके पर बेहद खास अंदाज में अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भुवी ने पेशे से इंजीनियर और अपनी बचपन की दोस्त नुपूर नागर से पिछले साल नंवम्बर में शादी की थी। उनकी पत्नी के जन्मदिन पर आज हम आपको दिखा रहे हैं इस क्यूट कपल की कुछ शानदार तस्वीरें :-
विज्ञापन

2 of 13
भुवनेश्वर व उनकी पत्नी नुपूर
पंद्रह अगस्त की शाम भुवनेश्वर ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक खूबसूरत संदेश के साथ एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की। भुवी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे के दौरान पीठ में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 13
भुवनेश्वर कुमार पत्नी के साथ
भुवी ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे दिन का सबसे हिस्सा जो मैने तुम्हारे साथ बिताया है। तुम्हें पसंद करने के लिए बहुत कुछ है तुम्हारी तारीफ के लिए पहले से भी ज्यादा समय लगेगा। मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।'

4 of 13
भुवनेश्वर कुमार व उनकी पत्नी नुपूर
दरअसल भुवनेश्वर कुमार ने मई 2017 को एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें पिक्चर को क्रॉप किय गया था। इस फोटो के बाद उनके फैन्स ने उनसे सवाल किए थे कि उनके सामने आखिर कौन है। हालांकि इस फोटो के कैप्शन में लिखा था डिनर डेट, पूरी पिक्चर जल्द ही पोस्ट करुंगा।
विज्ञापन

5 of 13
भुवनेश्वर कुमार व पत्नी नुपूर नागर
भुवनेश्वर  को उस दौरान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ भी स्पॉट किया गया था जिसके बाद चर्चा का बाजार काफी गर्म रहा। आखिरकार कुछ ही दिन बाद इंस्टाग्राम पर पूरी फोटो डाली तो ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके कुछ ही दिन बाद खबरें आईं कि दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
भुवनेश्वर कुमार व उनकी पत्नी नुपूर
नुपूर मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं। हालांकि वह भुवनेश्वर की पड़ोसी भी हैं लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई है। इसके बाद उन्होंने मेरठ की जेपी एकेडमी से पढ़ाई की है और फिर नोएडा से बीटैक किया। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में ग्रेटर नोएडा में काम करती हैं। दोनों की शादी के बाद उनका परिवार भी ग्रेटर नोएडा ही शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन

7 of 13
भुवनेश्वर कुमार अपने परिवार के साथ
भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर दोनों के पिता पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। नुपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक क्रिकेटर से शादी करना कोई आसान काम नहीं है। दोनों के परिवार एक दूसरे को पहले से जानते थे इसलिए तालमेल बनाने में आसानी रही। 
 

8 of 13
भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी व दोस्तों के साथ
नुपुर ने कहा, 'भुवी से शादी करना आसान नहीं था क्योंकि उन्हें हर समय यात्रा करना होती है। मगर यह समझना इसलिए आसान हुआ क्योंकि हम दोस्त थे और शादी के बाद इसमें आसानी हुई।' भुवी और नुपुर की कहानी काफी रोमांटिक है, क्योंकि दोनों बचपन से एक-दूसरे के साथ हैं।

9 of 13
नुपूर नागर भुवनेश्वर कुमार की पत्नी
नुपुर जब 11 साल और भुवी 13 साल के थे, तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और काफी अच्छे दोस्त भी हैं। नुपुर ने साथ ही कहा कि शादी के बाद भुवनेश्वर में काफी बदलाव भी आए हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'पहले भुवी काफी सभ्य और मासूम थे, लेकिन अब वह काफी समझदार हो चुके हैं।' भुवी ने साथ ही कहा कि इसे परिपक्वता होना कहा जाता है।

10 of 13
भुवनेश्वर कुमार व उनकी पत्नी नुपूर
नुपूर से एक बार जब यह पूछा गया कि भुवनेश्वर कुमार जैसे मैदान में कैमरा के सामने शांत और सभ्य बात करने वाले लगते हैं, क्या निजी जिंदगी में भी वह ऐसे ही है? इस पर नुपुर बिलकुल सहमत नजर नहीं आईं। बकौल नुपुर, 'भुवी का यह अंदाज सिर्फ पब्लिक के लिए है।' यानी वह निजी जिंदगी में काफी बातचीत करने वाले और मस्तमौला व्यक्ति हैं।

11 of 13
भुवनेश्वर कुमार व उनकी पत्नी नुपूर
भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं यह तो इन तस्वीरों से साफ देखा जा सकता है। बताया जाता है कि इंडियन क्रिकेट के स्विंग मास्टर भुवी ने नुपूर के लिए कई बड़े रिश्ते ठुकराए। लेकिन भुवी 'अभी मेरी शादी की उम्र नहीं है' कहकर अपने पैरेंट्स को मना कर देते। 

12 of 13
भुवनेश्वर कुमार व उनकी पत्नी नुपूर नागर
एक इंटरव्यू के दौरान भुवी के पिता ने खुलासा किया था कि दोनों परिवारों ने तय किया था कि यह शादी बिना किसी दान दहेज के होगी। परिवार एक रुपये का सिक्का और पांच बाराती लेजाकर बहु को घर ले आएंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
भुवनेश्वर कुमार व उनकी पत्नी नुपूर नागर
हालांकि, बाद में दोनों परिवारों ने मेरठ के होटल ब्रावुरा में शादी की और दिल्ली व बुलंदशहर में रिशेप्शन का आयोजन किया। इस रिशेप्शन में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं थीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें