फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: देखते ही देखते आक्रामक हो गई भीड़, जमकर बवाल, कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tue, 10 Sep 2019 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर जनपद में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया।

गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आगे देखें कैसे बड़े बवाल की शक्ल में बदल सकता था यह प्रदर्शन: -

 
विज्ञापन

2 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में शरारती तत्वों ने घुना बस स्टेंड पर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। गुस्साए लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

3 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष व युवक मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग व दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग पर जाम लगा दिया। यातायात जाम होने पर मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन भी जाम में फंसे रहे।  

4 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सड़क जाम और हंगामे की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। वहीं भड़के ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी और उल्टा पुलिस से ही उलझ गए। इसी बीच प्रदर्शनकारियों और जाम में फंसे श्रद्धालुओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। ग्रामणों ने तक एक घंटे तक मार्ग बंद रखते हुए हंगामा जारी रखा। 
विज्ञापन

5 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई ग्रामीण पुलिस से उलझ गए और पुलिसकर्मियों का डंडा छीनने की कोशिश की। सड़क जाम करने के बाद ग्रामीणों ने पथराव शुरू किया तो पुलिस ने हंगामा करने वालों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

6 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मूर्ति तोड़ने के विरोध में हंगामा प्रदर्शन के बाद पथराव के दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों ने बेहट कस्बा पहुंचकर उपचार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं जब आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई हो। शरारती तत्व जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जल्द से जल्द नई मूर्ति लगवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। घायलों में सन्नी पुत्र पवन, बहादुर कुमार पुत्र चन्द्रसेन, जोनी पुत्र राज सिंह, मांगेराम पुत्र भोपाल सिंह, सभी निवासी गांव दादनपुर थाना नानौता व राहुल पुत्र राजेन्द्र निवासी खेड़ा अफगान शामिल हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें