फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भजन गायक मर्डर: कत्ल के बारे में पढ़ा, अब कातिल को जानिए..., हत्यारोपी की मां ने कही ये बड़ी बात

Thu, 02 Jan 2020 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
1 of 9
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला
अजय पाठक की मंडली का सबसे खास शिष्य था हिमांशु। एक तरह से वो अजय का पीए था। भजन गायक अजय उस पर भरोसा कर हर काम उसे सौंप देते थे। घर के सदस्यों के साथ घुल मिलकर रहता था। बच्चों के साथ खेलता, मस्ती करता लेकिन कौन जानता था कि जिस पर परिवार इतना विश्वास जताता है। वहीं उनके साथ विश्वासघात कर उनके हंसते खेलते परिवार को खत्म कर डालेगा।
 
यहां तक कि आरोपी की मां को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे से उन्हें पूरे समाज के सामने शर्मिंदा कर दिया। आगे जानें हत्यारोपी से जुड़ी कुछ और बातें -

2 of 9
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी हत्यारोपी हिमांशु अजय पाठक के घर रुका था। अजय पाठक के पास उसके कुछ रुपये थे जो उसे वापस चाहिए थे। घर में जब सभी खाना खा चुके तो हिमांशु अजय पाठक के कमरे में गया उनसे बातचीत की और पैर दबाने लगा।

पैर दबाते हुए ही उसने गुरु से रुपये देने के लिए कहा। जिस पर अजय ने उसे धमका दिया। बस इसके कुछ ही घंटे बाद हिमांशु ने न सिर्फ अपने गुरु को मौत के घाट उतारा बल्कि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों को भी मौत की नींद सुला दिया। 

3 of 9
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले हुई थी आरोपी की शादी
वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने वाले हिमांशु सैनी की तीन साल पूर्व गंगोह क्षेत्र के गांव मारकपुर निवासी वर्षा से शादी हुई थी। हिमांशु के एक वर्ष का बेटा आयुष है। 

वारदात के बाद गांव में हर कोई हैरान
एक मकान के अंदर ही हिमांशु का परिवार तथा उसके ताऊ ऋषिपाल व राकेश का परिवार रहता है। जबकि दो ताऊ कंवरपाल व नरेश अलग मकानों में रहते है। हिमांशु के परिवार के पास करीब तीन बीघा कृषि जमीन है। उधर, गांव में ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि वह तो किसी से झगड़ा नहीं करता था फिर ऐसा काम क्यों किया। 

4 of 9
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला
मां बोली उसने तो हमें भी मार दिया
अंतरराष्ट्रीय भजन गायक, उनकी पत्नी, बेटी व बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या करने के आरोपी की मां ने कहा कि अगर उसके बेटे ने ऐसा काम किया है तो बहुत गलत किया। इस तरह का बुरा काम करके उसने उन्हें भी मार दिया। हत्यारोपी हिमांशु की ससुराल गंगोह क्षेत्र के मारकपुर में है। 

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र की पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठक उनकी पत्नी, बेटी और बेटे भागवत की निर्मम हत्या के आरोप में कैराना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी हिमांशु सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे झाडखेड़ी में हत्यारोपी हिमांशु सैनी की मां जगवती घर के बाहर खड़ी थी। 

5 of 9
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला
पिता की आठ साल पहले हो चुकी मौत
जगवती से उसके बेटे हिमांशु के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे घर से गया था। जबकि पास ही खड़ी हिमांशु के ताऊ की लड़की वैशाली ने कहा कि हिमांशु परसों (सोमवार) की शाम करीब 7 बजे घर से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। जगवती ने बताया कि उसके पति मुकेश की आठ साल पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

6 of 9
शवों के घर पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है हिमांशु
हिमांशु सबसे बड़ा बेटा है। एक छोटा बेटा शैंकी है, जो कोचिंग कर रहा है। बहन पूजा की गंगोह क्षेत्र में शादी हो चुकी है। हिमांशु 12वीं तक पढ़ा है। करीब छह साल से वह भजन गायन का कार्य करता था। जब जगवती से हिमांशु द्वारा किए गए हत्याकांड के बारे में पूछा तो उसका कहना था कि अगर उसके बेटे ने यह कार्य किया है, तो गलत किया है। उसने यह बुरा काम करके हमें भी मार दिया।

7 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अजय पाठक को गांव में भी बुलाया था 
हत्यारोपी हिमांशु सैनी के पारिवारिक बाबा मेहर सिंह ने बताया कि अजय पाठक और हिमांशु के बीच परिवार की तरह रिश्ता था। दोनों की घर जैसी बात थी। श्राद्ध के महीने में हिमांशु ने अपने पिता मुकेश के श्राद्ध पर गांव में जागरण कराया था, जिसमें अजय व उसका परिवार भी आया था। हिमांशु ने अजय पाठक को पगड़ी पहनाई थी। हिमांशु उनका पूरा सम्मान करता था। 

8 of 9
हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला
बैंक लोन की 4.90 लाख की जारी हुई थी आरसी 
आरोपी हिमांशु ने 29 मार्च 2017 को कैराना के पंजाब नेशनल बैंक शाखा से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत 4 लाख का लोन लिया था। लोन के बारे में जानकारी लेने बैंक पहुंचे कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा को बैंक के फील्ड ऑफिसर जावेद ने बताया कि हिमांशु सैनी ने लोन लिया था, लेकिन किस्त समय पर जमा नहीं करने के कारण ब्याज लगने से लोन की रकम बढ़कर 4.90 लाख हो गई थी। लोन खाता एनपीए होने के कारण 13 फरवरी 2019 को आरसी जारी कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बैंक से लोन संबंधी कागज कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन

9 of 9
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गुरु की हत्या पर आरोपी ने जताया अफसोस
आरोपी हिमांशु ने अफसोस जाहिर कर कहा कि उसके रुपये नहीं दिए और डांट दिया, अपशब्द कहे। उसने बहुत अपमानित महसूस किया। उसके बाद कमरे से नीचे आ गया। उसे पता नहीं क्या हुआ। उसे अब खुद भरोसा नहीं हो रहा है कि उसने ये क्या कर दिया है। पूछने पर बताया कि उसने घर में ही रखी तलवार और चाकू उठाकर पाठक परिवार पर वार किया था।
Next
AU ऐप में पढ़ें