फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी का नशा, कैंपस में जमकर अराजकता, युवकों को किया अधमरा, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Jul 2018 11:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सीसीएसयू कैंपस में युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार हो गई। बर्थडे मनाने गए युवकों ने कैंपस के एक छात्र को पीटा तो उसने अपने साथी बुला लिए। इसके बाद कैंपस के छात्रों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईंट और पत्थरों से लहूलुहान कर दिया। पुलिस के सामने ही युवक एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दो युवकों को बंधक बनाकर क्रूरता से पीटा गया। कैंपस से सड़क तक अराजकता होती रही। लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीसीएसयू कैंपस में युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जनकपुरी, मेडिकल निवासी अक्षय बांगा और विशाल दोस्तों के साथ कैंपस में प्रेक्षागृह के पास बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कैंपस के एक छात्र से उनकी कहासुनी हो गई। जिसकी इन युवकों ने पिटाई कर दी। छात्र वहां से भागकर हॉस्टल पहुंचा और अपने साथियों को बुला लाया। छात्रों को देखकर युवक भागने लगे। अक्षय और विशाल को छात्रों ने कैंपस में ही रोक कर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थरों से वार कर लहूलुहान कर दिया। दोनों बचाने की गुहार करते रहे। लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन

3 of 6
सीसीएसयू कैंपस में युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया - फोटो : अमर उजाला
देखती रही खाकी
सूचना पर मेडिकल थाने की फैंटम पुलिस कैंपस पहुंची। लेकिन सिपाही भी विवि के होमगार्ड्स के साथ तमाशबीन बने रहे। पुलिस के सामने ही आरोपियों ने एक युवक को जमीन पर गिराकर उसके कपड़े फाड़ दिए। जमकर मारपीट होती रही। लेकिन पुलिस ने बीच में पड़ने की जहमत नहीं उठायी। जिसके बाद आरोपी पुलिस के सामने ही धमकी देते हुए फरार हो गये।

4 of 6
सीसीएसयू कैंपस में युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया - फोटो : अमर उजाला
हवा में उड़ी कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था
कैंपस में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था भी हवा में उड़ गई। मुख्य गेट पर भी होमगार्ड तैनात रहते हैं। उसके बाद भी हमलावर वहां युवकों को बेरहमी से पीटते रहे और सिस्टम खामोश बना रहा। सवाल यह है कि क्या इस कैंपस में दबंगों का राज हो गया। इससे पहले भी कैंपस में फायरिंग और छात्र गुटों द्वारा मारपीट के मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सीसीएसयू कैंपस में युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई से इंकार
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों का मेडिकल व प्राथमिक उपचर कराया। घायलों ने पहले तहरीर दी। लेकिन बाद में कार्रवाई से मना कर दिया। वहीं, विवि अधिकारियों ने प्रकरण की जानकारी से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीसीएसयू कैंपस में युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस करेगी कार्रवाई
सार्वजनिक स्थल पर इस तरह से झगड़ा करना गंभीर मामला है। मेडिकल पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फोटो के आधार पर पहचान कर पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। - संजीव वाजपेयी, प्रभारी एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें