फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी: आसमान में खूब लड़े पेंच, डीजे पर थिरके शहरवासियों के कदम, दिल छू लेंगी ये तस्वीरें

Fri, 31 Jan 2020 01:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पतंग उड़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी के दिन पतंग उड़ाना मेरठ की परंपरा है। परंपरा का निर्वहन करते हुए शहरवासियों ने पतंगबाजी का आनंद लिया। मौसम साफ और हवा अधिक न होने के कारण जमकर पतंगें उड़ी। क्रांतिधरा का आसमान दिनभर पतंगों की रंगीनियत से गुलजार रहा। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
पतंग उड़ातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुबह छह बजे से ही लोग घरों की छतों-सड़कों पर पतंग उड़ाने के लिए जुट गए। डीजे पर बजते तेज संगीत के साथ पतंगबाजी हुई। पेचों के मुकाबले भी हुए। मंदिरों व घरों में पीले मीठे चावल, पीला हलवा, केसरी खीर का प्रसाद माता शारदे को अर्पित हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
पतंग उड़ातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
घरों में खिचड़ी और पुलाव की दावतों में रिश्तेदार और मित्र शामिल रहे। सोशल मीडिया पर ऋतुराज की खुमारी और पीला रंग हावी रहा। पीले कपड़े, पीला श्रृंगार कर लोगों ने सेल्फी और तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

4 of 7
वसंत पर पतंग उड़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह माता शारदे की तस्वीर, स्टीकर के साथ वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गई। वहीं दोपहर होते ही अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से शारदे माता का वंदन किया। विद्या, बुद्धि, विवेक और वाणी की देवी मां सरस्वती का पूजन हर्षोल्लास से हुआ। मंदिरों में भजन व सरस्वती स्रोत का पाठ हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
वसंत पर पतंग उड़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को वसंत से बढ़ा महत्व
बृहस्पतिवार को विष्णु भगवान के सत्यनारायण रूप की पूजा होती है। साथ ही साईं बाबा के पूजन का विशेष महात्मय भी बृहस्पतिवार को है। बृहस्पतिवार को ही वसंत पंचमी होने से इसका महत्व और बढ़ गया।
विज्ञापन

6 of 7
पतंग उड़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वसंत पर बृहस्पतिवार का संयोग होने से लोगों ने पीले रंग का भरपूर प्रयोग किया। पीले कपड़े, पीला टीका, स्वर्णाभूषणों सहित पीले चश्मे, पीली चूड़ियों से श्रृंगार किया। पीला भोजन और पीले व्यंजन का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पतंग उड़ातीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
पतंगों, मांझों की बिक्री हुई खूब
वसंत उत्सव में पतंग, मांझे की खूब बिक्री हुई। लालकुर्ती, खैरनगर, आजाद रोड, साकेत, आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, ब्रह्मपुरी सहित कई जगहों पर पतंगों की बिक्री हुई। राजनेताओं के चेहरों वाली पतंगें आसमान में उड़ती नजर आईं। वसंत पंचमी को अबूझ साया होने के कारण शादियां खूब हुईं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें