फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत बवाल: छतों से किया पथराव, पहले से ही थी तैयार, तस्वीरों से हुआ खुलासा

Wed, 16 Sep 2020 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
baghpat violence - फोटो : अमर उजाला
बागपत के पुराना कस्बा में मकानों की छतों से भी पथराव किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो छतों पर ईंटें पड़ी मिलीं। रंजिश में दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू थे। करीब आधे घंटे तक पथराव होता रहा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
baghpat violence - फोटो : अमर उजाला
पुराना कस्बे में दहशत फैल गई। बाजार बंद हो गए और लोग अपने घरों में बंद हो गए। पांडव रोड से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। तमाशबीन बने लोग और बच्चे बाल-बाल बचे। भगदड़ में कई लोग गिरकर घायल हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
baghpat violence - फोटो : अमर उजाला
पांच साल से चल रहा विवाद
रिजवान और राशिद पक्ष के बीच पांच साल से रुपयों केक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। कुरैशियान मोहल्ले के रिजवान का कहना है कि उसने 3.40 लाख रुपये दिए हैं, जबकि घोसियान मोहल्ले के राशिद का कहना है कि उसने उल्टा रिजवान को 30 हजार रुपये उधार दे रखे हैं।
 

4 of 6
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान
पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने महिला को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने महिला को छुड़ाया
मंगलवार को संघर्ष होने के बाद कोतवाली से जीप में सवार होकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने बिना तैयारी के घरों में दबिश देनी शुरू कर दी। इस बीच एक महिला को हिरासत में ले लिया गया। घर से महिला को एक महिला सिपाही लेकर बाहर निकली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर भीड़ अनियंत्रित हो गई और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर महिला को छुड़ा लिया। बाद में सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को किसी तरह नियंत्रण में किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें